POLICE; सीएम विष्णु देव साय की सुरक्षा का कमान अब नए एसपी जयंत वैष्णव को, डीजीपी ने जारी किया आदेश

 रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक और प्रशासनिक बदलाव करते हुए जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति हरीश राठौर के कोरिया जिले का एसपी बनाए जाने के बाद की गई है. उनकी जगह पर अब जयंत वैष्णव मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने आदेश जारी कर दिया है. नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षकों) समेत 3 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है. यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे.

7 इंस्पेक्टर और 3 सब-इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर

जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव में पदस्थ निरीक्षक लक्ष्मण भगत को जशपुर भेजा गया है. वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पदस्थ निरीक्षक सतीश कुमार साहू का तबादला बिलासपुर किया गया है. इसी तरह सूरजपुर के निरीक्षक नसीमुद्दीन खान को बलौदाबाजार-भाटापारा, जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज के निरीक्षक अजय कुमार साहू को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTRICITY; स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग मिलने का दावा, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन भी

    रायपुर, स्मार्ट बिजली मीटर के जरिये उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग, बिजली खपत की रीयल टाइम जानकारी तथा बिजली उपयोग का बेहतर प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।…

    PROTEST; इंद्रावती भवन में प्रदर्शन, जर्जर बसों के विरोध में कर्मचारियों का आक्रोश,मुख्य सचिव के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    0 सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की मांगरायपुर, संचालनालय भू-अभिलेख में पदस्थ श्रीमती एम्ब्रेसिया किंडो के बस चालक की कथित लापरवाही से गंभीर रूप से घायल होने की घटना के विरोध में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’