POLICE; 6000 रु. का चालान काटा तो लाइनमेन ने कर दी थाने की बत्ती गुल, बिजली कर्मचारी ने पुलिस से ऐसे लिया बदला! 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बाइक चालक का पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया. चालान कटने के बाद बाइक चलाने वाला युवक, जो पेशे से एक संविदा बिजली कर्मी है. वह पुलिसकर्मियों पर भड़क गया और दो पुलिस चौकियों की बिजली काट दी. इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. फिलहाल, बिजली विभाग ने तुरंत टीम भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई.

जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के नगराम में हेलमेट न पहनने पर बिजली विभाग के संविदा कर्मी का 6,000 रुपये का चालान काट दिया गया. जिसके बाद समेसी विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत संविदा कर्मी अमरेंद्र ने कुछ ही समय बाद नगराम थाना, हरदोईया पुलिस चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ की बिजली आपूर्ति काट दी.

लाइनमैन का कटा 6,000 का चालान

लखनऊ में पुलिस इन दिनों वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की पेट्रोलिंग के लिए जा रहे संविदा कर्मी अमरेंद्र को पुलिस ने रोक लिया और हेलमेट नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए 6,000 रुपए का चालान काट दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में काफी नाराजगी बढ़ गई, जिसके बाद पुलिस थाने की ही बिजली काट दी. बिजली विभाग का कहना है कि लंबे समय से बिजली बिल बकाया होने की वजह से आपूर्ति बंद की गई है.

काट दी लाइन

फिलहाल, बिजली विभाग की इस कार्रवाई के बाद लोगों के बीच कई सवाल उठने लगे हैं. यह कार्रवाई क्या वास्तव में बकाया बिल की वजह से हुई है या फिर चालानी कार्रवाई का बदला लेने के लिए ऐसा किया गया. फिलहाल, अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि आखिर पुलिस विभाग की बिजली आपूर्ति असल में किन वजहों से बंद की गई थी. यह मामला सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; जंतर मंतर आंदोलन का काला पक्ष……………

    इस देश के लोगों ने आजादी के बाद अनेक राष्ट्रीय और राज स्तरीय आंदोलन देखे है।शांति और अशांतिपूर्ण दोनों प्रकार के आंदोलनों का अनुभव इस देश के  वासियों के पास…

    ACCIDENT; सारंगढ़ में उफनते नाले में पुल पार करते बही कार, पति-पत्नी लापता

    रायगढ, सोमवार को छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र