SUICIDE; NDPS मामले में पुलिस ने मां को उठाया, सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकी बेटी,फांसी लगाकर दे दी जान

रायपुर, राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां अमलीडीह स्थित मारुति रेसिडेंसी में बुधवार को 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने यह कदम पुलिस द्वारा उसकी मां को पूछताछ के लिए थाना ले जाने की घटना से घबराकर उठाया। वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, अमलीडीह स्थित मारुति रेसिडेंसी निवासी अमीना पटेल (18 वर्ष) ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ से पौने दो बजे के बीच अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता महेंद्र पटेल के खिलाफ वर्ष 2022 में मंदिर हसौद थाने में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। मामले में कोर्ट में पेश होने के लिए महेंद्र को अब तक चार बार वारंट जारी किए जा चुके थे, लेकिन हर बार नोटिस मिलने के बाद वह फरार हो जाता था।

इसी सिलसिले में मंदिर हसौद पुलिस महेंद्र की पत्नी खिली पटेल को उसके पति के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए महिला थाना लेकर गई थी। बताया जा रहा है कि मां को पुलिस द्वारा साथ ले जाने से अमीना मानसिक रूप से घबरा गई। पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अमीना को फंदे से उतारा और तत्काल मेडिशाइन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमीना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती