रायपुर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लोकसभा समन्वयक व सह समन्वयकों की नियुक्ति की है। ये ऐसे नेता है जो कभी विधान सभा एवं लोकसभा चुनाव के दावेदार भी रहे है। महासमुंद संसदीय इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के खिलाफ पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू एवं चंद्रशेखर साहू कमान संभालेंगे।







