POLITICS;पीएम मोदी पर कवासी लखमा के विवादित बयान पर उम्मीदवारी रद्द करने भाजपा ने EC से की शिकायत

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विवादित बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने कवासी लखमा की उम्मीदवारी रद्द कर अपराध दर्ज तथा चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। लखमा ने चुनाव-प्रचार के दौरान एकसभा में हलबी भाषा में कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेन्द्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेन्द्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम।

इसी बयान को लेकर भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी समेत अन्य नेता निर्वाचन कार्यालय में शिकायत करने के लिए पहुंचे थे। प्रतिनिधमंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए अनुचित भाषा का प्रयोग तथा बीजापुर के कुटरू में नौ अप्रैल को विवादित बयान दिया गया है।

पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध भड़का रहे थे लखमा

कवासी लखमा ने कुटरू में चुनावी सभा के दौरान तोंगपाल टिन अयस्क की उपलब्धता का जिक्र करते हुए टिन खदान से पुलिस को तीर-धनुष से मारने की बात कहकर लोगों को पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध भड़काया जा रहा है। इस दौरान मौके पर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। वे ताली बजाकर लखमा के भड़काऊ बयान का समर्थन कर रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि लखमा की ओर से चुनाव प्रचार में भड़काऊ व विवाद बयान तथा अन्य प्रकार से निरंतर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। लखमा के विरुद्ध बार-बार शिकायत के बावजूद भी कोई सार्थक कार्रवाई नही हो रही है। पूर्व में भी कवासी लखमा ने धार्मिक आयोजन के दौरान खुलेआम पैसा बांटने तथा शराब पीकर वोट देने जैसे अनेकों अवैधनिक कार्य कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। इसकी शिकायत भी की गई है।

अप्रिय घटना होने की संभावना

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश का माहौल कांग्रेस खराब कर रही है। लखमा की आरे से आपराधिक बल के प्रयोग से चुनाव के दौरान पुलिस के विरुद्ध हिंसा करने के लिए भड़काया जा रहा है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। लखमा के ऐसे ही बयान जारी करते रहे तो कोई अप्रिय घटना होने की संभावना है। इस स्थिति में कवासी लखमा, बीजापुर के विधायक विक्रम मंड़ावी तथा कांग्रेस के अन्य पधादिकारियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया जाना आवश्यक है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई