POLITICS; चुनावी मौसम में छत्‍तीसगढ़ में 40 हजार नेताओं ने बदला दल, बने भाजपा कार्यकर्ता

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में चुनावी मौसम में पार्टी छोड़ने वालों की संख्या थम नहीं रही है। पंचायतों से लेकर जिला और प्रदेश स्तरीय नेताओं का दूसरी पार्टी में जाने का क्रम जारी है। भाजपा का दावा है कि बीते तीन माह में विभिन्न पार्टियों के पूर्व विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित 40,000 से अधिक समर्थक भाजपा में आ चुके हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि इन्होंने इसलिए अपनी पार्टी छोड़ी कि उन पार्टी में अब इनका सम्मान नहीं किया जा रहा था। इसलिए वे ‘राष्ट्रवाद की लहर’ के साथ आ गए हैं। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के पास अपने कार्यकर्ता नहीं है। उन्हें अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं पर विश्वास भी नहीं है। इसीलिए वे आयतित नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनावी मौसम में पार्टी छोड़ने का इतिहास बहुत पुराना है। इस बार भी वही इतिहास दोहराया जा रहा है।

कांग्रेस में भारी बिखराव

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने कहा, प्रदेश में विभिन्न पार्टियों के 40,000 से अधिक पूर्व विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा में प्रवेश किया है। किसी को दबाव डालकर पार्टी में प्रवेश नहीं कराया जा सकता है। नीतियों और विचारधाराओं से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। कांग्रेस में भारी बिखराव है। कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है।

प्रलोभन देकर भाजपा प्रवेश

प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं की क्षमता पर भरोसा नहीं रह गया। इसलिए वह लोकसभा चुनाव में दल बदल करवाकर आयातित कार्यकर्ता खोज रही है। एक महामंत्री को भाजपा प्रवेश की जवाबदारी दी गई है, जिनका काम वार्ड और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को खोजकर उन पर दबाव डालकर प्रलोभन देकर भाजपा प्रवेश कराना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; सुवेंदु अध‍िकारी होंगे पश्‍च‍िम बंगाल के मुख्‍यमंत्री, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

    कोलकाता, पश्‍च‍िम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लिया है. विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्‍ताव रखा गया,…

    Oath Ceremony; थलापति विजय कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

    चैन्नई, तमिलनाडू में टीवीके की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. टीवीके प्रमुख शनिवार सुबह 11 बजे तमिननाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…