POLITICS;लोकसभा चुनाव के पहले पीसीसी में फिर विवाद, महासचिव अरुण सिसोदिया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा,पूर्व सीएम बघेल के राजनीतिक सलाहकार पर लगाया काम में हस्तक्षेप करने का आरोप

रायपुर, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, विनय जायसवाल के बाद अब नेता अरुण सिंह सिसोदिया प्रकरण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक बार फिर विवाद शुरू हो चुका है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने सनसनीखेज आरोप लगाए थे। लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर विवाद शुरू हो चुका है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के सदस्य व कांग्रेस महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और उनके अन्य साथियों के दबाव को बड़ा कारण बताया है।

सिसोदिया ने कहा कि इन्हीं सब कारणों की वजह से पार्टी से त्याग पत्र देना पड़ रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ गठन व प्रबंधन की जिम्मेदारी मुझ पर थी। मैंने 18,300 बूथों का गठन किया। लक्ष्य 23,902 बूथों के गठन का रखा गया था। यह लक्ष्य रोक-टोक व बेवजह हस्तक्षेप के कारण पूरा नहीं हो पाया। वैशाली नगर से टिकट की प्रबल दावेदारी थी, लेकिन कमजोर प्रत्याशी को टिकट दिया गया और हार का सामना करना पड़ा।

सिसोदिया ने कहा कि मैंने 20 साल पार्टी की सेवा की, लेकिन कुछ वर्ष पहले आएं लोगों को बघेल सरकार में उपकृत किया गया। साजिश के तहत मुझे प्रदेश महामंत्री व प्रदेश महामंत्री संगठन व प्रशासन से हटा दिया गया। यह सब कुछ चुनिंदा लोगों के इशारों पर हुआ। विनोद वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ गठन व अन्य डेटा विनोद वर्मा के पास साप्ट और हार्ड कापी में उपलब्ध है। यह पीसीसी की गोपनीय जानकारी है। इसे सुरक्षित किया जाना चाहिए।

सचिन पायलट सहित अन्य नेता को भेजी प्रतिलिपि

सिसोदिया ने अपने इस्तीफे की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट सहित अन्य नेताओं को भेजी है। अन्य नेताओं में नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, सह प्रभारी -विजय जांगिड़, चंदन यादव, सप्तगिरी उल्का व प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू को भी प्रेषित की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में देरी से पढ़ाई ठप,आंतरिक मूल्यांकन पर संकट, छात्रों का भविष्य अधर में

    डॉ. चरणदास महंत बोले- 1 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद रिक्त पदों पर नहीं हुई अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    POLITICS;डॉ. महंत का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार