POLITICS;सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते बोले-चौथी बार भी केंद्रीय राज्य मंत्री नहीं बनना चाहता था, इसलिए मना कर दिया

भोपाल,  मंडला संसदीय सीट से सांसद चुने गए भाजपा नेता फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कैबिनेट में स्‍थान को लेकर बड़ी बात कही है। मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने कहा कि वे चौथी बार केंद्रीय राज्‍य मंत्री नहीं बनना चाहते थे, इसलिये इस बार इनकार कर दिया। उल्‍लेखनीय है कि इस बार फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी है।

बातचीत के दौरान फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने बताया कि उनकी भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी इसको लेकर चर्चा हुई है। यह भी कहा कि अगर भविष्‍य में केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्‍वतंत्र मंत्रालय को लेकर विचार किया जाएगा तो सोचा जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का नाम मध्‍य प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता के रूप में शुमार किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्‍यमंत्री बनाया जा रहा था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। कुलस्‍ते केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन बार राज्‍यमंत्री रह चुके हैं।जब कुलस्‍ते से यह पूछा गया कि क्‍या भाजपा के मध्‍य प्रदेश अध्‍यक्ष को लेकर परिवर्तन की नौबत आती है तो किसी आदिवासी चेहरे को अवसर दिया जाना चाहिये। इस पर कुलस्‍ते का जवाब था कि यह फैसला पार्टी को ही करना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    POLITICS; महिला आरक्षण कानून बन चुका, निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं-मो.अकबर

    रायपुर, पूर्व केबीनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक बयान जारी कर कहा है कि लोकसभा में 131 वां संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाने के पश्चात् भाजपा लोगों को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…