POLITICS; एक्शन मोड मेंं विधायक अनुज शर्मा ,टीम बनाकर अवैध शराब पर कड़ाई से रोक लगाएं

रायपुर, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की समन्वय बैठक में कहा कि हमारा सर्वोपरी उदद्ेश्य उनके विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव विकास करना है। साथ ही ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना है कि उनके क्षेत्र का ग्राम आदर्श ग्राम के रूप राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो। श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध शराब के बिक्री पर रोक लगाएं। पुलिस एवं आबकारी विभाग टीम बनाकर निरंतर गांव का दौरा करें और ऐसे कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही ऐसे प्रकरणों की सूची बनाकर उसका परीक्षण करें ताकि इसकी पुनरावृति ना होने पाए।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं जल्द अधिकारियों की टीम बनाकर गांवो का दौरा करेंगे । आम जनता के समस्या सुनेंगे और यह भी प्रयास करेगें कि यथासंभव उनके समस्याओं का समाधान हो। विधायक श्री शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुने और अच्छा व्यवहार करें। यदि जो कार्य त्वरित हो सकते हैं उसे अवश्य करें, जो कार्य संभव ना हो विनम्रता पूर्वक कारण बता दें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शासकीय योजनाओं को गति प्रदान करें। एक गांव का आदर्श ग्राम के रूप में चयन करें। वे स्वयं अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को अन्य प्रदेशों के आदर्श ग्रामों को अवलोकन करने ले जाएंगे, जिससे उनमें जागरूकता आए।

उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र मे औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल है, उनके साथ समन्वय बनाकर कार्य करें जिससे गांव का वातावरण सकारात्मक रहे। उन औद्योगिक समूहों के सहयोग से लेकर गांवों में विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी धान खरीदी चल रही है सभी विभागीय अधिकारी यह प्रयास करें कि किसानों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो और वे आसानी से अपना धान बेच सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्‌टी, सीएम साय का ऐलान-संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई…

    POLITICS; बांकीपुर और प्रशांत किशोर के बहाने

    बिहार की राजधानी पटना का पटना पश्चिम विधान सभा क्षेत्र परिसीमन के बाद बांकीपुर विधानसभा के नाम तो जाना ही जाता था। इस विधान सभा क्षेत्र की दूसरी बड़ी पहचान…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र