POLITICS; एनआईए कोर्ट के फैसले पर दीपक बैज ने कहा – तत्कालीन सीएम और गृह मंत्री के नार्को टेस्ट से सामने आएगा झीरमा घाटी घटना का सच

रायपुर, झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के बाद PCC चीफ दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता कर सरकार को घेरा। बैज ने कहा कि NIA कोर्ट के फैसले से पीड़ित परिवार, बस्तर, छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस परिवार को न्याय नहीं मिला है। झीरम घाटी का हमला सिर्फ नक्सली हमला नहीं था, बल्कि राजनीतिक षड्यंत्र और हत्या थी। तत्कालीन सीएम रमन सिंह और गृह मंत्री का नार्को टेस्ट होना चाहिए। तत्कालीन मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी नक्सल और बड़े सरेंडर नक्सली का नार्को टेस्ट हो, तभी सच सामने आएगा। 

पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री शिव डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, 25 मई 2013 का दिन छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के लिए काला दिन था। घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। कोई बैकअप प्लान भी नहीं था। जनता आज भी इस घटना की पूरी सच्चाई जानना चाहती है। राजनीतिक षड्यंत्र के एंगल से जांच नहीं की गई। सरकार बदलने के बाद जांच का एंगल भी बदल दिया गया।

दीपक बैज ने उठाए ये सवाल

बैज ने कहा, झीरम मामले में बड़ी संख्या में नक्सलियों के नाम FIR में दर्ज थे, लेकिन अंत में केवल 10 आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया गया, क्या इतने बड़े हमले को सिर्फ 10 निचले स्तर के नक्सली अंजाम दे सकते थे? गणपति, रमन्ना समेत कई बड़े नक्सली नेताओं के नाम FIR में थे, फिर उनके नाम जांच से क्यों हटाए गए? बसवराजू, गणेश, सोनू उर्फ भूपति समेत कई बड़े नक्सली नेताओं और केंद्रीय समिति से जुड़े लोगों से पूछताछ क्यों नहीं हुई? अगर घटना में बड़ी संख्या में नक्सली शामिल थे तो सजा केवल 10 लोगों तक क्यों सीमित रही? क्या बड़े नक्सली नेताओं को बचाया गया? क्या उन्हें सरकार का संरक्षण मिला?

NIA ने केंद्र सरकार के इशारे पर की जांच

दीपक बैज ने कहा, NIA ने केंद्र सरकार के इशारे पर जांच की और कांग्रेस के बड़े नेताओं की हत्या के पीछे की साजिश को सामने नहीं आने दिया। कांग्रेस इस जांच और फैसले से संतुष्ट नहीं है। झीरम मामले में कांग्रेस और पीड़ित परिवारों को अभी भी पूरा न्याय नहीं मिला है। पीसीसी चीफ बैज ने कहा इस मामले में नार्को टेस्ट होना चाहिए तभी सच सामने आएगा। सच्चाई के लिए तत्कालीन सीएम और गृह मंत्री का नार्को टेस्ट होना चाहिए। तत्कालीन मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी नक्सल, और बड़े सरेंडर नक्सली का नार्को टेस्ट हो।

छोटे मोहरे को दी गई सजा

उन्होंने कहा, बारसे देवा, चैतु उर्फ श्याम दादा, सुरेंद्र, सुजाता आज भी सरेंडर के बाद सरकार के पास है। क्या एनआईए ने इनसे पूछताछ की? केंद्र के इशारे पर राज्य सरकार को बचाने के लिए एनआईए ने दिशाहीन जांच की है। छोटे मोहरे को सजा दी गई, असली बड़े नक्सली सरकार के पास है।

राज्य की एसआईटी को बढ़ानी चाहिए जांच

झीरम मामले में सांसद संतोष पाण्डेय के बयान भूपेश बघेल के जेब में सबूत है मामले में पीसीसी चीफ बैज ने कहा, हम आज भी कह रहे हैं भूपेश बघेल अपने बयान से पलटे नहीं है, आज भी उनके पास सबूत है, लेकिन कोई पूछे तब तो। पूछताछ कौन करेगा, पूर्व सीएम भूपेश बघेल से पूछना चाहिए तभी सच्चाई सामने आएगी। राज्य की एसआईटी को जांच आगे बढ़ानी चाहिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी