POLITICS; कांग्रेस की राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद, मंत्री टंकराम बोले- कांग्रेस ने अपने लोगों को लाभ पहुंचाने बनाई थी स्‍कीम

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ से इस वक्‍त की बड़ी आ रही है। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस सरकार की एक और योजना को बंद कर दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद कर दी गई। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने इसकी जानकारी दी है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की यह योजना अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई थी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था। इसलिए राजीव युवा मितान योजना को बंद कर दिया गया है। हमारी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी।

पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को दुर्भावना पूर्वक बंद कर रही है साय सरकार

 राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना बंद करने के भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्वाग्रह से ग्रसित भाजपा के नेताओं का यह युवा विरोधी चरित्र है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का छत्तीसगढ़ के युवाओं की ऊर्जा को दिशा देने और रचनात्मक प्रयोग का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम है। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, साफ़ सफ़ाई, नशाबंदी अभियान, खेल, संस्कृति, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जैसे सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं की रही है। जन सरोकार और युवाओं के हित में संचालित इस महत्वपूर्ण योजना को दुर्भावना पूर्वक बंद किया जा रहा। योजना में यदि कुछ खामी है, तो उसे बेहतर करने का विकल्प उनके पास है, लेकिन सीधे तौर पर योजना को ही बंद करना बेहद निंदनीय है।
उन्होने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का चरित्र मूलतः युवा विरोधी है। पूर्ववर्ती सरकार ने बेरोजगारी भत्ते का बजट प्रावधान 31 मार्च 2024 तक के लिए पहले ही सुनिश्चित कर दिया था लेकिन दुर्भावना पूर्वक बेरोजगारी भत्ता की राशि भी नवंबर माह से छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को मिलना बंद हो गया है। इसी तरह किसान न्याय योजना की चौथी किसका बजट प्रावधान भी पूर्ववर्ती सरकार ने किया है लेकिन साय सरकार की नियत किसानों को किसान न्याय योजना की चौथी किस्त देने की नहीं लग रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; दीपावली के पहले धान की खरीदी शुरू हो-किसान त्योहार कैसे मनायेंगे?

    रायपुर, राज्य स्रकार द्वारा धान खरीदी दीपावली के पहले शुरू किये जाने की मांग कांग्रेस ने किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि…

    POLITICS; विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश की मूलभूत समस्याओं पर सार्थक चर्चा और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत विमर्श सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच