POLITICS; छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस नेताओं का प्रलाप, बघेल ने EVM पर उठाया सवाल तो सिंहदेव बोले- यह ठीक नहीं

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर हाहाकार मचा हुआ है। हार की वजहों को लेकर हर नेता अपनी ढपली और अपना राग अलाप रहा है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की पार्टी आलाकमान के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के निर्वतमान उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस की हार के कारणों पर बड़ा बयान दिया।

उन्हाेंने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस की हार के लिए केवल ईवीएम पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। हालांकि विकसित देशों में भी अब मत पत्र से चुनाव होते हैं। टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस बार ट्राइबल सीट में 29 में से हम 11 सीट ही पाए हैं। भाजपा पिछले चुनाव की तुलना में करीब 14 प्रतिशत अधिक वोट हासिल की है। शहरी इलाकों में भी हम पीछे हुए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ने पर हार की जिम्मेदारी किस पर है? पूछने पर सिंहदेव ने कहा कि पोलिंग बूथ और मुझसे लेकर हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है और उनको लेनी चाहिए। इसके पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि मैंने पार्टी को निराश किया, बेहद दुखी है। हो सकता है कि मुझे सीएम नहीं बनाए जाने के कारण भी ऐसा परिणाम आया हो। जिस पर जितनी जिम्मेदारी थी वह उतना ही बड़ा दोषी है। महादेव एप विवाद भी ताबूत की आखिरी कील की तरह रहा।

गौरतलब है कि महादेव एप से कथित रूप से निर्वतमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम उछल चुका है। सिंहदेव ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है कि ढाई-ढाई साल के सीएम वाले फार्मूले पर अमल नहीं होने और भूपेश बघेल के साथ उनके संबंधों को लेकर कुछ समय के लिए बनी खटास का असर भी चुनाव पर रहा। सरगुजा की जनता को यह बात पसंद नहीं आई। सिंहदेव ने यह भी कहा कि चुनाव में पार्टी की ओर से समुचित फंड भी नहीं दिया गया।

ईवीएम पर प्रश्न उठते ही भाजपा को मिर्ची क्यों – भूपेश

छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कांग्रेस की हार पर कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है, वो स्वीकार है। समीक्षा होगी तब कारणों का पता चलेगा। वहीं ईवीएम मशीनों पर उठ रहे सवाल पर कहा कि जैसे ही इसके बारे में बोलो भाजपा को जोर से मिर्ची लगती है। इतना जोर से क्यों लगता है। इसका कुछ न कुछ तो कारण होगा।

कुमारी सैलजा और टीएस सिंहदेव पर की गई टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी

पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर दिए गए विवादास्पद बयान पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और जागेश्वर राजपूत ने कहा कि पहले भी बृहस्पत सिंह पर कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण कांग्रेस में अनुशासनहीनता और असंतोष लगातार बढ़ा। इसी का नतीजा है कि एक बार फिर उन्होंने अमर्यादित बयान दिया है। ऐसे में उन पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि बृहस्पत ने एक बयान में सैलजा को बिकी हुईं होने और सिंहदेव पर भाजपा को जिताने का आरोप लगाया है।

पूर्व मंत्री भगत ने बताया सामंजस्य की कमी

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि आपसी सामंजस्य की कमी का नुकसान उठाना पड़ा। छत्तीसगढ़ के किसान मालामाल और पूरे देश के किसान बेहाल थे। इसके बाद भी किसानों का समर्थन में नहीं आना समझ से परे है। सब अपना-अपना चलाने के चक्कर में निपट गए। आपसी सामंजस्य नहीं होने से हार हुई। जो जनादेश आया उसकी उम्मीद नहीं थी।

अध्यक्ष बैज ने बताया भाजपा को दोषी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चुनाव की तैयारी के लिए उन्हें ज्यादा समय नहीं मिल पाया। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के झूठ के सामने कांग्रेस का सच दब गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन,चीन को झटका

    काठमांडू, नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार…

    POLITICS; दीपक बोले- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी, एक ही मालिक के दो कम्पनियों को ठेका

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना लिया है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसमें सारे नियम कायदे को ताक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम