POLITICS; नगरीय निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फेरबदल के आसार,डा महंत का बढ़ेगा कद

नौ और 10 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण बैठक, निकाय चुनाव के साथ रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी पर भी होगी चर्चा

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ कांग्रेस का जल्द ही पुनर्गठन किया जा सकता है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले ब्लाक स्तर से लेकर जिलाध्यक्ष व प्रदेश स्तर के संगठन में बदलाव के संकेत मिले हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को मंत्री बनाने के बाद पूर्व सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। बैज ने इक्का-दुक्का ही बदलाव किया और मोहन मरकाम की टीम अभी भी संगठन में कार्यरत है। ऐसे में जल्द ही कांग्रेस के संगठन में बदलाव हो सकता है।

    पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  को कांग्रेस राष्ट्रीय संगठन में शामिल कर सकती है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश को बड़ी जिम्मेदारी देने के संकेत हैं।छतीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिप्क्स डा चरण दास महंत का कद बढ़ सकता है !

    पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि आठ जुलाई को कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक होगी। नौ व 10 जुलाई को संगठन स्तर पर रणनीति नगरीय निकाय चुनव की तैयारियां व आवश्यक बदलाव पर चर्चा होगी। संगठनात्मक स्तर पर जरूरी परिवर्तन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से चर्चा हुई है।

    प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की नौ और 10 जुलाई की बैठक को महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें संगठन में बदलाव सहित अन्य प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी। नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी पर भी बात होगी। नौ जुलाई को वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों की बैठक होगी, जबकि 10 जुलाई को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर चर्चा होगी। बैज ने कहा कि जो पद खाली हैं, उनमें भी नियुक्ति को लेकर इसी बैठक में चर्चा की जाएगी।

    हार की जिम्मेदारी तय होगी

    विधानसभा-लोकसभा में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद जिम्मेदारों पर हार की जिम्मेदारी तय होगी। इसमें जिला प्रभारियों से लेकर अलग-अलग समितियों की संयोजकों पर भी गाज गिर सकती है।

    वर्ष 2018 में 90 में से 69 सीट जीतकर सत्ता में आई कांग्रेस दिसंबर-2023 विधानसभा चुनाव में धराशायी हो गई। कांग्रेस को सिर्फ 35 सीट से संतोष करना पड़ा। विधान सभा चुनाव  में राज्य की सत्ता गंवाने के बाद लोकसभा में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा। 2019 में दो सीट जीतने वाली कांग्रेस 2024 के चुनाव में सिर्फ एक सीट पर सिमट गई।

    फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सामने विवाद से खुली पोल

    कांग्रेस के भीतर सब-कुछ ठीक नहीं होने की पोल भी खुल गई है। नईदिल्ली से हार के कारणों की पड़ताल करने पहुंची फैक्ट फाइडिंग टीम के सामने पदाधिकारियों पर आरोप-प्रत्यारोप से नईदिल्ली की टीम भी वाकिफ हो गई। टीम ने प्रदेश में 28 जून से एक जुलाई तक पांच संभागों का दौरा किया। दौरे के दौरान एक-एक गतिविधियों की रिपोर्ट एआईसीसी को सौंपी जाएगी।

  1. Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; महिला आरक्षण कानून बन चुका, निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं-मो.अकबर

    रायपुर, पूर्व केबीनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक बयान जारी कर कहा है कि लोकसभा में 131 वां संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाने के पश्चात् भाजपा लोगों को…

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…