POLITICS; पीएम मोदी बोले- उस सीट पर उनका प्रत्याशी ही नहीं, जहां कांग्रेस का शाही परिवार वोट देने जाएगा

धमतरी,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में धमतरी के श्यामतराई में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा- झारखंड में इंडी गठबंधन की रैली में एक-दूसरे के बीच विवाद हो गया। पहली बार ऐसा हो रहा है जहां दिल्ली में कांग्रेस का शाही परिवार वोट देने जाएगा, उस सीट परकांग्रेस का प्रत्याशी ही नहीं है। और ये लोग पूरे देश में वोट मांग रहे हैं। ऐसे लोगों पर छत्तीसगढ़ कैसे भरोसा कर सकता है।

आज मैं आपसे विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मुझे भरोसा है कि आप सबसे जितने भी बार कुछ मांगा है, आपने निराश नहीं किया। छत्तीसगढ़ में कोयले की शक्ति है और वन संपदा का भंडार है। आपने जबसे मुझे पीएम बनाया है तबसे मेरे काम को देखा है। कोई छुट्टी लिए बिना मैं आपकी सेवा कर रहा हूं। मैंने अपने लिए कुछ किया ऐसी कोई खबर आपने सुनी है।

नक्सलवाद खत्म करने की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद तेजी से छत्तीसगढ़ का विकास होगा। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनी वहां हिंसा और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। कांग्रेस के राज में ही छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियां बढ़ती रही। ये कांग्रेस का हिंसा से कौन सा नाता है। अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस हिंसा को बढ़ावा देती है। लोग जान गंवाते रहे और कांग्रेस अपनी तिजोरी भरती रही। अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद तेजी से कम हो रहा है। मैं छत्तीसगढ़ को गारंटी देता हूं कि यहां से नक्सलवाद खत्म कर दूंगा।

150 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खोले

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके पीएम कहते थे कि दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गरीब तक 15 पैसे पहुंचते हैं। रास्ते में 85 पैसे कौन सा पंजा लूट लेता था। हमने देश में 150 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खोले। बीते 10 साल में भाजपा सरकार ने 34 लाख करोड़ सीधे लोगों के खाते में भेजे हैं। अगर कांग्रेस सरकार होती उन्होंने 34 लाख करोड़ रुपये भेजा होता तो 29 लाख करोड़ रुपये उनकी सरकार के बिचौलिए ही खा जाते। ये मोदी ने आपके लिए पैसे बचाए हैं।

गरीबी सहकर आया, इसलिए उनकी पीड़ा समझता हूं

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा- कांग्रेस कभी भी गरीब की पीड़ा नहीं समझती। सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग गरीब मां की पीड़ा कैसे समझेंगे। मोदी यह पीड़ा समझ सकता है क्योंकि वो यह पीड़ा सहकर आया है। कांग्रेस को कभी चिंता नहीं हुई कि गरीब आदिवासी परिवार के पास इलाज के पैसे कहां से लाएं।

मोदी का सिर फोड़ने की बात करते हैं, क्या यह चुनावी मुद्दा है

पीएम ने कहा कि तेंदुपत्ता संग्राहकों के लिए कांग्रेस से कुछ नहीं किया। आज भाजपा सरकार इनके लिए काम कर रही है। भाजपा महतारी वंदन योजना लेकर आई है, आज बहनों के खाते में सीधा इसका पैसा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 18 लाख घर बनाए गए हैं। मोदी ने आपका सपना पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया।

कांग्रेस कहती है कि यह मुद्दा ही नहीं है। वो कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे, यह चुनाव का मुद्दा है क्या। ये लोग मोदी समाज को गाली देते हैं। कांग्रेस के शाही परिवार की वजह से जो गरीब था वो गरीब ही रहा। कांग्रेस ने मेडिकल की परीक्षाओं में ओबीसी आरक्षण नहीं दिया। देश में आदिवासी राष्ट्रपति हैं, छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम हैं। एमपी में ओबीसी सीएम हैं। छत्तीसगढ़ में एसटी वर्ग के सीएम हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर