POLITICS; बीजेपी में आते ही संदीप पाठक पर मुसीबत, पंजाब में 2 FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

नईदिल्ली, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके खिलाफ पंजाब में दो अलग-अलग जिलों में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. जानकारी के मुताबिक, दोनों ही मामले गैर-जमानती धाराओं में दर्ज किए गए हैं, जिससे कानूनी स्थिति और गंभीर हो गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन मामलों में कार्रवाई तेज की जा सकती है और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी संभव है.

हालांकि अभी तक इन एफआईआर में लगाए गए आरोपों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों केस अलग-अलग घटनाओं से जुड़े हैं. सूत्रों के मुताबिक, इन एफआईआर में भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. श्री पाठक का छत्तीसगढ में भी विरोध हो चुका है।

घर से सुबह-सुबह निकलते दिखे संदीप पाठक

सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस की एक टीम दिल्ली स्थित उनके आवास पर भी पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही संदीप पाठक वहां से निकल चुके थे. ऐसे में अब उनकी तलाश जारी है और किसी भी समय गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है. इस घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है, खासकर उस समय जब हाल ही में राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है.

दरअसल, संदीप पाठक ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है. उनके साथ छह अन्य राज्यसभा सांसदों ने भी पार्टी बदली, जिनमें राघव चड्ढा का नाम भी शामिल बताया जा रहा है. इस घटनाक्रम को अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी सियासी उथल-पुथल के बीच पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसे बहुमत से पारित भी करा लिया गया. इसे सरकार की स्थिरता दिखाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

कौन हैं संदीप पाठक?

संदीप पाठक आम आदमी पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते रहे हैं. वह अप्रैल 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती रही है. खास तौर पर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के पीछे उन्हें ही मुख्य रणनीतिकार के रूप में देखा गया था.

राजनीतिक पृष्ठभूमि के अलावा संदीप पाठक का अकादमिक और संगठनात्मक अनुभव भी मजबूत रहा है. उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के भीतर चुनावी रणनीति, फंडिंग मॉडल और कैडर मैनेजमेंट पर काम किया. हालांकि हालिया घटनाओं में उनका पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाना न सिर्फ चौंकाने वाला रहा, बल्कि इससे पंजाब की राजनीति में नए समीकरण भी बनते दिख रहे हैं. फिलहाल, उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और संभावित गिरफ्तारी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि जांच में क्या सामने आता है और इस घटनाक्रम का पंजाब की राजनीति पर क्या असर पड़ता है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…