POLITICS; मोइली कमेटी के समक्ष खुली कांग्रेस की पोल, बड़े लीडर्स की सिर-फुटव्वल ने लुटिया डुबाया

0 आने वाले दिनों में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी में परिवर्तन के संकेत , कांग्रेस फैक्‍ट फाइंडिंग कमेटी ने अलग-अलग संभागों का किया दौरा

रायपुर, कांग्रेस की हार की वजह तलाशने नईदिल्ली से छत्तीसगढ़ पहुंची फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सामने आरोप-प्रत्यारोप, रार और तकरार ने कांग्रेस की पोल खोल दी है। कमेटी के सदस्य वापस लौट चुके हैं, लेकिन आरोपों ने एक बार फिर कांग्रेस में विवाद खड़ा कर दिया है।चार दिन तक कमेटी ने अलग-अलग संभागों का दौरा किया। हर संभाग में कमेटी के सामने स्थानीय पदाधिकारियों ने हार के कई कारण गिनाए, जिसमें एक बार फिर एकजुटता की कमी, भितरघात बड़ी वजह बनकर सामने आई। नईदिल्ली की टीम के सामने रायपुर से लेकर बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, बस्तर संभाग में हार के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदार ठहराया गया।

बिलासपुर की बैठक में टीम के प्रभारी वीरप्पा मोइली के सामने पदाधिकारियों ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस की हार की वजह करीब से समझनी हो तो जेल में बंद घोटाले के आरोपी ज्यादा बेहतर बताएंगे। मतलब यह था कि कांग्रेस की हार में घोटाले भी प्रमुख वजह रही। जो जेल में बंद हैं, उनके इशारों पर सरकारें चलती थी। प्रदेश में 28 जून से लेकर एक जुलाई तक फैक्ट फाइडिंग कमेटी ने दौरा किया। बैठकों के आधार पर कमेटी एआइसीसी को रिपोर्ट सौंपेगी। दौरे के अंतिम दिन कमेटी ने राजनांदगांव व दुर्ग में समीक्षा की।

संगठन में परिर्वतन के संकेत

जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। इसमें संगठन से लेकर कमेटी के पदाधिकारियों की जवाबदारी बदली जा सकती है। इससे पहले उन आरोप-प्रत्यारोपों पर भी गौर किया जाएगा, जो कि प्रदेश के बड़े नेताओं पर लगाया गया है। एआइसीसी को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में उन सभी बातों का जिक्र होगा, जो कि दौरे के दौरान पदाधिकारियों ने कमेटी के सामने रखी, जिन पर आरोप लगाया गया कमेटी ने उनसे भी जवाब लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व