POLITICS; लालू के दावे से दिल्ली में सियासी भूचाल, मोदी सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; गली-गली हो रही चर्चा

0 लालू यादव ने मोदी सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी,बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा,तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भी बयान दिया

पटना, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। लालू यादव के अनुसार-मोदी की सरकार इसी साल अगस्त के बाद गिर जाएगी। जबकि तेजस्वी ने कहा कि मोदी अपना यह कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। वे दोनों शुक्रवार को राजद के 28 वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राजद को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी तेजस्वी यादव पर है। तेजस्वी ने कहा कि वह इस जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे। पार्टी अपनी विचारधारा पर चलेगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। अगर लोकसभा चुनाव में बिहार से महागठबंधन के सांसदों की संख्या आठ-दस और बढ़ जाती तो मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाते।

मोदी का तीसरा कार्यकाल काफी कमजोर

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रचारित किया गया था कि मोदी को कोई परास्त नहीं कर सकता है। मोदी का तीसरा कार्यकाल उनके पूर्व के दो कार्यकाल की तुलना में काफी कमजोर है। संसद में मोदी का मजबूत विपक्ष से मुकाबला हो रहा है। वैसे लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर अफसोस करने की जरूरत नहीं है।

विधानसभा में टिकट को लेकर बडा बयान

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, हमें अगली लड़ाई के लिए तैयार रहना है। 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में दल बदलुओं और राजद के प्रति संदिग्ध आस्था वाले लोगों को उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। टिकट देते समय जीत और पार्टी के प्रति निष्ठा का ध्यान रखा जाएगा। यह भी देखेंगे कि उम्मीदवार की अपनी ताकत है या नहीं।

इस दौरान वर्तमान विधायकों का टिकट काटने से भी हम परहेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा-हम कड़ा से कड़ा निर्णय लेंगे। बड़े से बड़े नेता भी इसके दायरे में आएंगे। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद को 16 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐसे विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 78-80 है। तेजस्वी ने नौकरियां दी है। हमें भरोसा है कि बिहार का नौजवान किसी जाति और धर्म का हो, हमारे दल को वोट देगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ी हलचल, पीएम मोदी से मिले अमित शाह

    नईदिल्ली, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को…

    POLITICS; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले- मोदी ने अपनी कुर्सी बचाने ‘प्रधान’ से लिया इस्तीफा

    रायपुर. केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक्स पर वीडियो जारी किया है.…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र