POLITICS; लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कसी कमर, हार का गम नहीं-मेहनत करने में कमी नहीं

0 कांग्रेस भवन गांधी मैदान में वरिष्ठ नेताओं की हुई बैठक

रायपुर
, रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम सबको जी तोड़ मेहनत करनी है।
हर 15 दिन के भीतर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करनी है। कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया, फिर भी चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा, जिसको लेकर बूथ स्तर पर समीक्षा की जाएगी एवं बूथ स्तर पर कमेटी बनाकर बूथ को और मजबूत करना है।

 शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक कांग्रेस भवन गांधी मैदान में बुलाई गई थी जिसमें रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे। बैठक में विधानसभा चुनाव में हुई हार को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने.अपने विचार रखें।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि हम लोगों को अपना दायित्व निभाना है। आने वाले लोकसभा चुनाव में हमें जीत हासिल करना है। हम दृढ़ संकल्पि रहेंगे तो परिणाम बहुत बेहतर आ सकते है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के जज्बे को सलाम है जिन्होंने इस विधानसभा चुनाव में जी तोड़ मेहनत की है। भले ही चुनाव के परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा लेकिन आज भी हमारे कार्यकर्ता मेहनत करने के लिए पीछे नहीं हटते।

नेताओं ने कहा कि हम सबको मिलकर राहुल गांधी की यात्रा का जो संदेश है उसे जन जन तक पहुंचना है। इस बैठक में प्रमुख रूप से राजेंद्र तिवारी, विकास उपाध्याय, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा,  मदन तालेड़ा, गुरबख्श छाबड़ा, प्रमोद चौबे, सूर्यमणि मिश्रा, संजय पाठक, महेंद्र छाबड़ा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, कुमार मेनन, सुरेश ठाकुर, शिव सिंह ठाकुर, जगदीश कलश, राजन श्रीवास्तव ,बलजीत भाटिया ,रियाज अहमद, दयाराम मेढे आनंद पांडे, सलाम रिजवी, अशोक बानी, विजय भट्टाचार्य,  संत सिंह कोहली, सुमित दास, प्रशांत टेगड़ी ,सतनाम सिंह पनाग, राजेश सिंह ठाकुर, सुब्रत डे, कमलेश मिश्रा, ममता राय, बबीता नथानी ,सुधा कसार, नीलिमा मिश्रा, तेजेंद्र सिंह होरा, साजू थॉमस, महेश सोनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता शर्मा एवं शहर जिला प्रभारी महामंत्री जी श्रीनिवास उपस्थित थे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…