POLITICS; संघ प्रमुख से आज मिल सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, भागवत के गोरखपुर प्रवास पर भाजपा की नजर

 गोरखपुर,  लोकसभा चुनाव का परिणाम आने और केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर आ रहे हैं। चूंकि इस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत गोरखपुर में ही हैं, ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि शनिवार की शाम मुख्यमंत्री उनसे मिलने के लिए एसवीएम पब्लिक स्कूल जा सकते हैं। इससे पहले भी जब-जब मोहन भागवत का प्रवास गोरखपुर में रहा है, मुख्यमंत्री अनौपचारिक रूप से उनसे मिलने के लिए जरूर जाते रहे हैं। यद्यपि, मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बहरहाल इस मिलाप पर भाजपा की खुफिया नजर लगी हुई है।

पर्यावरण और परिवार को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी : मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा है कि पर्यावरण का संरक्षण का उनका दायित्व है। संगठन का हर कार्यकर्ता इस कार्य में अपनी जिम्मेदारी को समझे और इसमें अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इसे लेकर लोगों को जागरूक करे, खुद तो पौधारोण करे ही जन-जन को इसके प्रेरित करे।

उन्होंने कहा कि पौधों को लगा देने से ही हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती। पेड़ बनने तक उसका संरक्षण भी करना होगा। हर पौधा वृक्ष बन सके, इसकी चिंता करनी होगी। संघ प्रमुख शनिवार को गोरखपुर के एसवीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग में अपने बौद्धिक के दौरान यह सीख दे रहे थे।

पर्यावरण संरक्षण के क्रम में ही संघ प्रमुख ने जल संरक्षण की सलाह भी दी। कहा कि जल का दुरुपयोग रोक कर हम जल संरक्षण में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते हैं। बौद्धिक में संघ प्रमुख ने परिवार न टूटने देने की दिशा में कार्य करते रहने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में शामिल होने के फेर में परिवार आज टूट रहे हैं, उनमें बिखराव देखने को मिल रहा है। यह परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी घातक है। पारिवारिक विघटन सामाजिक विघटन का कारण बन रहा है। इसे हर हाल में रोकना होगा। इससे समाज के साथ-साथ राष्ट्र का भी नुकसान हो रहा है। इसके लिए स्वयंसेवकों को आगे आना होगा। संघ प्रमुख ने इसके लिए सप्ताह या पखवारे में एक दिन भोजन के बहाने परिवार को एकजुट करने की सलाह दी। एकाकी परिवार को सिरे से नकारते हुए उन्होंने परिवार की सामूहिकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सामूहिक परिवार ही सशक्त समाज का निर्माण करते हैं। एकाकी परिवार के बढ़े चलन से समाज कमजोर हुआ है। संघ प्रमुख भागवत के एक घंटे के बौद्धिक के दौरान काशी, अवध, कानपुर और गोरक्ष प्रांत के वह पदाधिकारी मौजूद रहे, जो पिछली तीन जून से चल रहे प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा हैं।

पंथ संचलन में दिखा संघ का अनुशासन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता विकास वर्ग के अंतर्गत प्रशिक्षु स्वयंसेवकों द्वारा संघ प्रमुख मोहन भागवत की निगरानी में वर्ग स्थल एसवीएम स्कूल के सामने सड़क पर पथ संचलन किया गया। पथ संचलन से पहले मोहन भागवत सभी प्रशिक्षुओं के साथ स्कूल में स्थापित संघ स्थान गए, जहां ध्वज प्रणाम कर संघ की प्रार्थना की गई।

संघ के इस औपचारिक कार्यक्रम के बाद संघ प्रमुख भागवत और वर्ग के सर्वाधिकारी प्रो. राणा कृष्णपाल सिंह के साथ स्कूल गेट पर बने मंच पर विराजमान हुए। संघ प्रमुख के मंचासीन होने के बाद स्वयंसेवक दो कतार में संघ के विशेष वाद्ययंत्र (ड्रम, बांसुरी ) यानी घोष बचाते हुए स्कूल से बाहर निकले।

पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों को संघ प्रमुख ने खड़े होकर विदा किया। करीब तीन किलोमीटर के पथसंचलन में संगठन का हमेशा की तरह अद्भुत अनुशासन देखने को मिला। संघ प्रमुख और सर्वाधिकारी सहित सभी स्वयंसेवक संपूर्ण गणवेश में थे। कंधे पर टिका डंड संघ की शक्ति का उद्घोष कर रहा था।

स्कूल से शहर की ओर जाने वाली सड़क पर निर्धारित डेढ़ किलोमीटर जाने के बाद स्वयंसेवक लौटे और इसी के साथ पथ संचलन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। पथ संचलन में कार्यकर्ता विकास वर्ग में शामिल काशी, अवध, कानपुर और गोरक्ष प्रांत के करीब 280 पदाधिकारी शामिल रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व