POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर जिले अंतर्गत बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित किसान सम्मेलन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस का पिछला कार्यकाल देखा है कि किस तरह कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। कांग्रेस की सरकार किसानों को बारदाना उपलब्ध नहीं करा पा रही थी, किसानों को बारदाने के लिए रोना पड़ रहा था। अब बारदाने की कोई तकलीफ नहीं होती।

कांग्रेस की सरकार किसानों को अंतर की राशि भी साल में चार-चार किस्त करके देती थी, एक किस्त को गोल भी कर दिया गया। इस तरह की स्थिति कांग्रेस की सरकार में रही। लेकिन आज हम धान खरीदी खत्म होते ही सप्ताह-दस दिन के भीतर अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान करते हैं। हमारे सभी किसानों को हमने एमएसपी के तहत 33 हजार 431 करोड़ रुपए का भुगतान 48 घंटे के भीतर ही उनके खाते में किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में लंबे समय तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उन्होंने कभी किसानों की चिंता नहीं की, जबकि भारतीय जनता पार्टी लगातार किसानों की चिंता करती है। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बनने के बाद सहकारी बैंकों का ब्याज 16 से 18 प्रतिशत था, जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 15 वर्ष के कार्यकाल के दौरान 7 प्रतिशत, फिर 3 प्रतिशत किया गया। आज छत्तीसगढ़ के किसानों को ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने मात्र 5,700 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी, जबकि हमारी सरकार ने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। इससे आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारी सरकार किसानों के खेत में अच्छी तरह पानी पहुंचे, इसकी भी चिंता कर रही है। उन्होंने सभा में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का गौठान घोटाला आप सभी को पता है। जब हमारे कार्यकर्ताओं ने गौठानों की हकीकत जानी, तो गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे। गाय का पता न था, न ही वर्मी कम्पोस्ट या खाद का। कांग्रेस सरकार ने गौठान में भी भ्रष्टाचार करने का काम किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    POLITICS; 2029 चुनाव से पहले सियाशी हलचल, कांग्रेस छोड़ेंगी विधायक सोफिया फिरदौस?, पिता मोहम्मद मोकीम का बड़ा दावा

    भुबनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में 2029 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। कटक-बाराबती विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस को लेकर…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती