POLITICS; कवासी लखमा ने कहा- सिंहदेव बड़े नेता, पर भूपेश बघेल ही हो मुख्यमंत्री

रायपुर , छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में एक के बाद एक बयानबाजी का दौर जारी है। चुनाव परिणाम आना बाकी है। अब मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि टीएस सिंहदेव, दीपक बैज बड़े नेता है। मैं दरी बिछाने वाला और झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता हूं। मेरी राय में आगे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होना चाहिए।

लखमा ने कहा कि भूपेश बघेल देश के सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने आदिवासियों को लिए काफी काम किया है। मीडिया से चर्चा के दौरान लखमा ने स्वयं के मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि मंत्री कौन नहीं बनना चाहता। मैं भी चाहता हूं, लेकिन ये हाईकमान तय करेगा। वो बोलेंगे तो मंत्री बनूंगा, नहीं तो दरी बिछाने को बोलेंगे, तो दरी भी बिछाऊंगा। मुझे मंत्री बनने में कोई लालच नहीं है।

मैं आदिवासी हूं, लेकिन मेरी पसंद भूपेश बघेल हैं। बाकी हाईकमान जो निर्णय ले। वह स्वीकार होगा। टीएस सिंहदेव के बयान पर लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री विधायक दल तय करता है। केंद्रीय जीएसटी से छह हजार से ज्यादा कारोबारियों को नोटिस के मामले पर लखमा ने कहा कि जीएसटी लगाकर व्यापारी वर्ग को परेशानी किया जा रहा है। मैंने मध्यप्रदेश का दौरा किया, वहां भी व्यापारियों ने भी कांग्रेस को वोट दिया है। वहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

शहर में काम नहीं होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

शहरी क्षेत्रों में कम वोटिंग के सवाल पर लखमा ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र ने ईडी-आइटी भेजकर व्यापारी वर्ग को परेशान किया। बस्तर-सरगुजा में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलेगी। आने वाले समय में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़…

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई