POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों से इस्तीफे की मांग की. एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने नकली नोट और डायपर रखकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. छात्र संगठन ने कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन को इस संबंध में कार्रवाई के लिए 72 घंटों का अल्टीमेटम दिया है.

बता दें कि B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय के प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत कवर्धा प्राप्त होने के बाद इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) प्रशासन ने परीक्षा को रद्द कर दिया था. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रद्द की गई परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. इसके लिए नई तारीख अलग से जारी की जाएगी.

जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

मामले में कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक ने बताया था कवर्धा से मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई (पेपर रद्द करने) की गई है. पेपर रायपुर में तैयार होता है, और यहां से 28 कॉलेजों में भेजा जाता है. परीक्षा रद्द करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है. एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि दोषी पर कड़ी कार्रवाई हो सके.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा