POLITICS; छत्तीसगढ़ में भाजपा के 9 में से 7 सांसदों की टिकट काटना मोदी सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश

PCC अध्यक्ष दीपक बैज बोले- बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडे बलि का बकरा बनाए गए

रायपुर,
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के वर्तमान 9 लोकसभा सांसदों में से 7 सांसदों की टिकट काटने का सीधा तात्पर्य यह है कि भारतीय जनता पार्टी भी मान चुकी है कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी चरम पर है और अब यह भाजपा नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो चुका है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अडानी परस्त नीतियो के कारण जनता का आक्रोश भाजपा और केंद्र मोदी सरकार के खिलाफ है। अब भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार की वादाखिलादी और 10 साल की नाकामी को ढकने के लिए अपने वर्तमान सांसदों पर ठीकरा फोड़ा गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सबसे ज्यादा बार जीतने वाले विधायक और प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रदेश की राजनीति से बाहर करने रायपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाकर बली का बकरा बनाया गया है। उसी तर्ज पर सरोज पांडे जिसे राज्यसभा भेजे जाने की उम्मीद थी, सरोज पांडे का राजनीतिक क्षेत्र दुर्ग जिला रहा है, उसे भी कोरबा से टिकट देकर मार्गदर्शक मंडल में डाल कर राजनीति से बाहर करने का षड्यंत्र रचा गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ‘आरक्षण लागू रहेगा’…,मंत्री रामदास बोले- जातिवाद खत्म हो तो हम रिजर्वेशन छोड़ने को तैयार

    रायपुर, केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. आठवले अपने प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और अधिकारियों के साथ बैठक…

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी