POLITICS; पीएम मोदी की बस्तर में आज पहली चुनावी सभा, राहुल गांधी की सभा बस्तर में 13 को

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ दौरा पर आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी बस्तर के जगदलपुर के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटे आमाबल गांव से भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 5 विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीण सभा में पीएम मोदी को सुनने शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से चुनावी सभा शुरू होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 सीट में से पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को चुनाव होना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज बस्तर दौरा पर रहेंगे। विजय संकल्प शंखनाद महारैली में पीएम मोदी के साथ मंच पर उपस्थित रहेंगे. बस्तर प्रत्याशी महेश कश्यप का प्रचार करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी बार बस्तर के गांव में सभा

प्रधानमंत्री मोदी की ग्रामीण क्षेत्र में यह दूसरी सभा होगी। इसके पहले अप्रैल 2018 में बीजापुर के जांगला गांव में उनकी सभा हुई थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अबूझमाड़ गईं थीं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी कार से बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया था।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर आएंगे। लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में उनकी जनसभा होगी। पार्टी के केंद्रीय संगठन से राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तिथि तय होने की जानकारी मिलने के बाद रविवार को बस्तर विधायक व कांग्रेस की लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक लखेश्वर बघेल ने सभास्थल का निरीक्षण किया।

प्रियंका भी 13 अप्रैल को आई थीं बस्तर

यह संयोग ही है कि राहुल गांधी की बहन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक साल पहले 13 अप्रैल को बस्तर आई थीं। प्रियंका गांधी प्रदेश सरकार द्वारा यहां जगदलपुर में लालबाग मैदान में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल हुई थीं। प्रियंका का यह पहला बस्तर दौरा था। राहुल गांधी भी इसी तिथि को लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई