POLITICS; पूर्व सीएम शिवराज ने लगाया जनता दरबार, सुनीं शिकायतें, पार्टी के नेता सकते में

भोपाल, एजेंसी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने नए आवास पर जनता दरबार लगाया। यहां पर उनके विधानसभा क्षेत्र बुदनी, भोपाल और आसपास के जिलों के 300 से अधिक लोग शिकायत लेकर पहुंचे। शिवराज ने सभी की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभाग व अधिकारियों से बात कर निराकरण का आश्वासन भी दिया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस कृत्य से पार्टी के नेता सकते में है।

शिवराज के पैतृक गांव जैत के नजदीकी गांव नारायणपुर से आई रामेती बाई ने कहा कि रेत माफिया उनके खेत से डंपर निकाल रहे हैं, जिससे फसल बर्बाद हो रही है। इसकी शिकायत बुदनी के एसडीएम राधेश्याम बघेल से की थी तो उन्होंने कहा कि मैं रेत वगैरह के काम में नहीं जा पाऊंगा।

रामेती ने एसडीएम से बातचीत का वीडियो भी दिखाया। बुदनी से ही आए एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी रेत माफिया की मदद कर रहे हैं और किसानों को धमका रहे हैं। भोपाल की पद्मा बाई ने कहा कि फार्म भरने के बाद भी लाड़ली बहना योजना की राशि उन्हें नहीं मिली है।बता दें कि शिवराज सिंह चौहान बुधवार को ही मुख्यमंत्री आवास छोड़कर बी-8, 74 बंगला में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने कहा था हर दिन सुबह 11 बजे से 12.50 बजे तक आमजन से मिलेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: कांग्रेस पर बरसे CM साय, कहा- चुनाव हारने पर देते हैं EVM और आयोग को दोष

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आमसभा और रैली का आयोजन किया गया। सुभाष स्टेडियम में…

    ACTION; दिल्ली की महारैली से नदारद कांग्रेस के 215 पदाधिकारी निलंबित, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले दिनों INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित की गई थी. जिसमें कांग्रेस ने अपने देशभर के कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की थी.…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश