POLITICS; बिजली-बिल बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, आज बिजली दफ्तरों का घेराव

रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग करते हुए 17 और 18 जून को चरणबद्ध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर 17 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बिजली कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद 18 जून को जिला स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी बिजली दर वृद्धि को लेकर अपना पक्ष जनता के सामने रखेगी।

आंदोलन में सभी संगठन और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

कांग्रेस ने जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, सांसद प्रत्याशियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों और जनप्रतिनिधियों को आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

बिजली दर वृद्धि से उपभोक्ताओं और किसानों पर बढ़ेगा बोझ

पार्टी का कहना है कि बिजली दरों में वृद्धि से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कांग्रेस ने सरकार से बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की है और आंदोलन को प्रदेशभर में व्यापक रूप से संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

क्या है नई बिजली दरें, कितना बढ़ेगा बिल?

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों को मंजूरी दे दी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, व्यावसायिक (कॉमर्शियल) उपभोक्ताओं को अब 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान करना होगा।

कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली दर में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। हालांकि, आयोग ने बिजली कंपनी की ओर से प्रस्तावित 24 प्रतिशत बढ़ोतरी को स्वीकार नहीं किया और औसतन 6.23 प्रतिशत दर वृद्धि को ही मंजूरी दी है। नई बिजली दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होंगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी क्या है, जिसमें TMC के बागी सांसदों ने कर लिया विलय

    नई दिल्ली, टीएमसी के बागी सांसदों ने आखिरकार नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया ( NCPI ) में अपना विलय कर लिया है। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल पैदा…

    CONGRESS; राहुल गांधी भी देंगे कांग्रेसियों को गुरुमंत्र, छत्तीसगढ़ में 21 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

    रायपुर, कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण सिविर का आयोजन किया जा रहा है. रायपुर में…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..