POLITICS; भारत जोड़ो के बाद अब राहुल की न्याय यात्रा… 14 राज्यों के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान तैयार

नई दिल्ली,एजेंसी, हिंदी पट्टी के तीन प्रमुख राज्यों में हार को पीछे छोड़ते हुए अगले साल आम चुनावों से पहले कांग्रेस अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा निकालने जा रही है। पूरब से पश्चिम तक की यह यात्रा 67 दिनों की अवधि में 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। पार्टी को भरोसा है कि यह यात्रा उसके लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा (कन्याकुमारी से कश्मीर तक) की तरह मददगार साबित होगी।

न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की होगी

पार्टी ने इस समय अशांति के दौर से गुजर रहे मणिपुर का चयन शुरुआती स्थल के रूप में कर अपने राजनीतिक इरादे भी जाहिर कर दिए हैं। राहुल गांधी की 139 दिनों तक चार हजार किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में चुनावी जीत हासिल की है। न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की होगी और यह ज्यादातर बसों पर होगी।

बीच-बीच में यह पदयात्रा का भी रूप लेगी। इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और केंद्र प्रशासित क्षेत्रों के 75 जिलों से गुजरी थी। इस दौरान राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया था और 13 संवाददाता सम्मेलन किए थे। भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और इसका समापन 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में हुआ था। न्याय यात्रा में कांग्रेस का फोकस देश के लोगों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर रहेगा, जबकि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने आर्थिक विषमता, ध्रुवीकरण और कथित तानाशाही के मुद्दे उठाए थे।

यात्रा को अपने लिए बड़ा अवसर मान रही कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा का संदेश ‘सबके लिए न्याय’ है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इसे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को इंफाल से रवाना करेंगे। यह यात्रा नगालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से कांग्रेस इस यात्रा को अपने लिए बड़ा अवसर मान रही है।

बसों के जरिए पूरा होगा यात्रा

आम चुनाव का एलान यात्रा के अंतिम दौर में ही हो सकता है। पार्टी को भरोसा है कि जिस तरह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के साथ ही आम जनता का ध्यान अपनी ओर खींचा था, ठीक उसी तरह पार्टी न्याय यात्रा के माध्यम से भी लोगों से संपर्क स्थापित कर सकेगी। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस 28 दिसंबर को नागपुर में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मेगा रैली करने जा रही है। इस रैली को ‘हैं तैयार हम’ नाम दिया गया है और यह अगले साल के लोकसभा चुनाव की तैयारी की पार्टी की घोषणा की तरह है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि न्याय यात्रा के दौरान महिलाओं, युवाओं और निर्धन-वंचित वर्गों के साथ संवाद के सत्र भी होंगे। भारत जोड़ो यात्रा के मुकाबले इसमें कम समय में ज्यादा दूरी तय की जाएगी, क्योंकि यात्रा का ज्यादातर हिस्सा बसों के जरिये पूरा होगा।

सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव के बाद हो रही है यात्रा

यह यात्रा 21 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति में सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव के बाद हो रही है, जिसमें राहुल गांधी से यह आग्रह किया गया था कि वह एक और यात्रा निकालें। यात्रा की शुरुआत के लिए मणिपुर के चयन के पीछे के तर्क के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कहा कि यह देश का अहम हिस्सा है। पार्टी पूर्वोत्तर के इस राज्य के लोगों के घावों पर मरहम भी लगाना चाहती है। जयराम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिये राहुल गांधी ने एकता, प्रेम और सौहा‌र्द्र का संदेश दिया था। इस बार वह लोगों के न्याय के लिए यात्रा पर निकलेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या इसमें विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के दल भी शामिल होंगे, जयराम ने कहा कि अंतिम तौर पर चीजें तय की जा रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा में भी तमाम दलों के नेता शामिल हुए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: कांग्रेस पर बरसे CM साय, कहा- चुनाव हारने पर देते हैं EVM और आयोग को दोष

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आमसभा और रैली का आयोजन किया गया। सुभाष स्टेडियम में…

    ACTION; दिल्ली की महारैली से नदारद कांग्रेस के 215 पदाधिकारी निलंबित, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले दिनों INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित की गई थी. जिसमें कांग्रेस ने अपने देशभर के कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की थी.…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश