POLITICS; मंत्री नेताम बोले-75 पार का नारा देने वाले कांग्रेसी अब मूर्च्छित पड़े हैं, शक्कर घोटाले की कराएंगे जांच

अम्बिकापुर, भ्रष्टाचार में गले तक डूबे कांग्रेसी 75 पार का नारा देकर चैन की नींद सो गए थे पर जब सुबह उठकर देखा तो सरकार बदल चुकी थी। बस तभी से कांग्रेसी मूर्च्छित हालत में पड़े हुए हैं, उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि अब क्या करें।

ये बातें कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने मंत्री बनने के बाद अपने प्रथम प्रतापपुर आगमन पर कहा। स्थानीय विश्राम गृह में पहुंचे छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी करते हुए जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग व सभी प्रमुख विभाग के अधिकारियों सहित कर्मचारी संगठनों ने नेताम का माल्यार्पण कर उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी। इस दौरान प्रतापपुर क्षेत्र की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी विश्राम गृह में पहुंचकर उन्हें बधाई दी। बता दें कि भाजपा के जाने माने चेहरे व अब मंत्री बने रामविचार नेताम को छत्तीसगढ़ सरकार में आदिम जाति, अजा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास सहित कृषि एवं कल्याण विभाग की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज जो हम सरगुजा संभाग से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया करने में सफल हुए हैं यह भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। विधानसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए जो निस्वार्थ भाव से दिन रात एक करते हुए कार्य किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास दिखाते हुए सरगुजा संभाग की पूरी की पूरी 14 सीट भाजपा की झोली में डाल दी जिसके बदले केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री देने के साथ ही तीन मंत्री भी दे दिए। मंत्री नेताम ने कहा कि अब आने वाले दिनों में सरगुजा संभाग का नाम भी देश के चुनिंदा संभागों में गिना जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता की बदौलत अब भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत हासिल करेगी। मंत्री नेताम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी आवासहीन गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित न हो।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री नेताम ने बनारस मार्ग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में बन चुकी डबल इंजन की सरकार की बदौलत अब बनारस मार्ग को यातायात की दृष्टि से सुलभ बनाने के लिए जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत माला) से जोड़ा जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री सुनील गुप्ता, भाजपा नेता अजीत शरण सिंह, विनोद जायसवाल, मुकेश तायल, आशीष जायसवाल, गिरीश पटेल, अंबिका जायसवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम नामदेव, विक्रमादित्य गुप्ता, मुकेश गुप्ता, प्रशांत सिंह, चिटकी बाबु गुप्ता, जुल्फेकार कादरी उपस्थित रहे।

शक्कर घोटाले के दोषियों को नहीं बख्शेंगे

केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मां महामाया शक्कर कारखाना केरता में हुए शक्कर घोटाले की जांच पूरी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। इस घोटाले में जो लोग भी शामिल पाए जाएंगे उन्हें जेल भेजने का काम किया जाएगा। बता दें कि कुछ वर्षों पूर्व शक्कर कारखाने से करोड़ों रुपए की शक्कर गायब होने के साथ ही कई वित्तीय अनियमितताओं के मामले प्रकाश में आए थे। पर आज तक इन मामलों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    POLITICS; ‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

    नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र