POLITICS; मंत्री विजय शाह पर नहीं चलेगा केस, सरकार ने नहीं दी परमिशन! कर्नल सोफिया पर दिया था बयान

भोपाल,  भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने वाले प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ केस दर्ज करने और उसे चलाने के लिए मध्‍य प्रदेश सरकार अनुमति नहीं दगी. सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई. चर्चा के बाद सरकार ने शाह के पक्ष में अपना निर्णय लिया. बताया जा रहा है कि इससे पहले कैबिनेट से सभी अधिकारियों को बाहर कर दिया गया था.

सूत्र बताते हैं कि इस फैसले को लेने से पहले तर्क दिया गया है कि मंत्री तीन बार इस पूरे मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुके हैं. जिसके बाद अब कैबिनेट के इस फैसले को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा. इसके बाद राज्यपाल के स्‍तर पर इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा. हालांकि इस केस की 31 अगस्‍त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.

सरकार ने नहीं दी आधिकारिक जानकारी

बैठक के बाद मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की. हालांकि उन्होंने सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. मंत्री ने बैठक की ब्रीफिंग में इसे सरकार का किसी भी प्रकार का एजेंडा होने से इनकार कर दिया.

राज्यपाल का अंतिम निर्णय

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट की बैठक में यह भी चर्चा हुई है कि कर्नल सोफिया को लेकर विजय शाह द्वारा दिए गए बयान के बाद एसआईटी की रिपोर्ट आने तक उन्‍होंने लगभग 22 बार माफी मांग ली है. इसमें 4 सार्वजनिक मंर्चों से भी माफी मांगी गई हैं. सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक के बाद अब इस पूरे मामले में अंतिम निर्णय के लिए राज्यपाल को प्रस्‍ताव भेजा गया है.

क्या है पूरा मामला

मध्‍य प्रदेश कैबिनेट में मंत्री विजय शाह के खिलाफ चल रहा यह मामला मई 2025 का है. महू में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री ने एक विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. इस पूरे मामले में मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्‍वत: संज्ञान लिया था और मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे. मामले के तूल पकड़ने पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई.

इस पूरे मामले में एसआईटी ने जांच को पूरी करने के लिए शाह के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 196 के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 19 जनवरी 2026 को राज्य सरकार को इस पर निर्णय लेने को कहा गया था. इसके बाद सरकार की तरफ से हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी और चार सप्‍ताह में फैसला लेने के निर्देश दिए थे. अब इस मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्‍त को होनी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में भाजपा के दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल 6 साल के लिए निष्कासित

    बलौदाबाजार,  फर्जी स्थानांतरण आदेश के जरिए सरकारी कर्मचारी को मनचाहा ट्रांसफर दिलाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब भाजपा ने भी अपने दो पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक…

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….