POLITICS; लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अक्षय कुमार, BJP जॉइन करने की अटकलें तेज …

मुम्बई, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से राजनीति में अब तक कई लोग कदम रख चुके हैं. इसी बीच 2024 के लोकसभा चुनाव में एक नया चेहरा उतरने वाला है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग सीटों से दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. इसी बीच मीडिया में खबर आ रही है कि बॉलीवुड के मशहूर स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी चुनाव लड़ सकते हैं. अक्षय कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में कदम रख सकते हैं. कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार राजनीति के मैदान में उतरने को तैयार हैं. दिल्ली की चांदनी चौक सीट से अक्षय चुनाव लड़ सकते हैं. 

बता दें कि भाजपा के नेता और अक्षय कुमार के बीच चुनाव लड़ने के लिए बातचीत चल रही है. अब तक इस बात को लेकर अक्षय और भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. दरअसल, भाजपा और अक्षय कुमार का संबंध काफी अच्छा है. अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया था. साथ ही वह लखनऊ में अपने मंत्री दल के साथ ये फिल्म देखने पहुंचे थे. अक्षय कुमार ने कुछ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू किया था, जिसे लेकर वह काफी चर्चा में भी रहे थे.

गौरतलब है कि अक्षय कुमार के अलावा एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस लोकसभा चुनाव में मैदान में उतर सकती हैं. एक्ट्रेस ने कई बार इसे लेकर हिंट भी दिया है. हाल ही में उन्होंने राजनीति ज्वाइन करने को लेकर कहा था कि ये सही समय है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंगना भी जल्द फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं. अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह इस वक्त अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे’ मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ हैं और ये फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर