POLITICS; सरकार बदलते ही छत्‍तीसगढ़ में इस्‍तीफे का दौर शुरू, सीएम बघेल के बाद महाधिवक्‍ता सतीश वर्मा, शिक्षा सचिव आलोक शुक्‍ला ने किया रिजाइन

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में सरकार बदलते ही नई सरकार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। रायपुर से दिल्‍ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इधर, कांग्रेस के सत्‍ता से बाहर होते ही इस्‍तीफे का दौर शुरू हो गया है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के बाद महाधिवक्‍ता सतीश वर्मा ने इस्‍तीफा दे दिया है। इधर, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के छह ओएसडी को भी हटा दिया गया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डा आलोक शुक्ला ने भी इस्तीफा दे दिया है। आलोक शुक्ला रिटायर्ड होने के बाद संविदा के तौर पर पद संभाल रहे थे। उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे अपना व्यक्तिगत कारण बताया है। इसके साथ ही आलोक शुक्‍ला ने देवेन्‍द्रनगर स्थित आफिसर्स कालोनी में आवास खाली कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय कुछ और लोग भी इस्‍तीफा दे सकते हैं।

छत्तीसगढ़ चुनाव नतीजों में हार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार की रात साढ़े नौ बजे राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं। पार्टी सकारात्मक विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी। चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST;तेन्दूपत्ता फड़ बंद करने का विरोध,आदिवासियों की कमाई पर संकट

    जगदलपुर, बस्तर के सुकमा जिले में तेन्दूपत्ता सीजन शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया है. कई फड़ों में महज तीन दिन खरीदी के बाद ताले लगा दिए गए. हजारों…

    RESULT;10वीं-12वीं बोर्ड के के परिणाम बुधवार को, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि पहले ही 29 या…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…