POLITICS ;सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रचंड मतों में मिली जीत के लिए आज निकालेंगे जन आभार रैली

रायपुर, लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने प्रचंड मतों से विजय श्री प्राप्त की है आपको बता दें कि रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 575285 पांच लाख पछत्तर हजार दो सौ पिच्यासी मतों के बड़े अंतर से पटखनी देते हुए छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े अंतर से और पूरे देश में नौवें सबसे अधिक अंतर से विजय श्री हासिल करने वाले प्रत्याशी बने जिसको लेकर भाजपा एक जन आभार रैली निकालने जा रही है।

रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में शुक्रवार को शाम 4 बजे जन आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली की शुरुवात उरला क्षेत्र में स्थित बंजारी माता मंदिर में मां बंजारी का आशीर्वाद प्राप्त कर की जाएगी। उसके पश्चात व्यास तालाब से माँ बंजारी मंदिर, रांवाभाठा बिरगांव, डी-एम टावर, उरकुरा, व्यास तालाब, विमल इनक्लेव, शांता स्वीट्स, पाटीदार भवन भनपुरी, खमतराई, गुढ़ियारी, डी आर एम ऑफिस, ओम कॉम्लेक्स, पीली बिल्डिंग, फाफाडीह ब्रिज के निचे, फाफाडीह चौक, क. गुर्जर क्षत्रिय धर्मशाला, रेल्वे स्टेशन, स्टेशन गुरुद्वारा, तेलघानी नाका, नेमीचंद गली, गंजमंडी, राठौर चौक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के पैतृक निवास के पास से होते हुए सिन्धी स्कूल, बढ़ाई पारा दुलार धर्मशाला, मोमिनपारा मस्जिद , तात्यापारा चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक, सारथि चौक, लाखे नगर चौक  (दक्षिण विधानसभा), लोहार चौक, लिलि चौक, पुरानी बस्ती थाना, कंकाली तालाब, सत्ती बाजार, डॉ. आनंद सक्सेना, AT ज्वेलर्स, नहाटा मार्केट, कोतवाली, छोटा पारा मस्जित, राजीव गाँधी चौक फायरब्रिगेड , OCM चौक, आकाशवाणी चौक , कबीर चौक, सागौन बंगला, नेताजी चौक, कक्कड़ चौक, केनाल रोड, तारुसिंह चौक गली नं. 7., छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत, झुलेलाल मंदिर गली नं. 2, गुरुनानक हार्डवेयर, गुरुनानक द्वार, मरीन ड्राईव,भगत सिंह चौक, दिशा कॉलेज मोड़, अशोका टावर, टर्निंग पॉइंट, शक्ति नगर राधा कृष्ण मंदिर के पास, लोधीपारा चौक,मंडी गेट, पंडरी कपड़ा मार्केट चौक,एक्सप्रेसवे ब्रिज,श्याम प्लाजा, कचहरी चौक, शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक पर समापन होगा ।
इस अवसर पर जन आभार रैली वाले पूरे मार्ग पर भाजपा नेताओ और स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया जायेगा जगह जगह स्टेज लगाकर पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी सहित मिठाई वितरण भी की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व