0 कांग्रेस का आरोप- सरकार कंगाल , ठेकेदार आत्महत्या की धमकी दे रहे
रायपुर, प्रदेश सरकार की वित्तीय हालात गंभीर हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि खराब वित्तीय प्रबंधन के कारण सरकार ने निर्माण कार्य, विकास कार्य बंद कर दिया है। अब तो सरकार छोटे-छोटे पेमेंट भी ठेकेदारों का नहीं कर पा रही है। ठेकेदार पेमेंट नहीं मिलने के कारण सरकारी काम नहीं करना चाह रहे है। दो साल में भाजपा सरकार ने 135 लाख करोड़ रू. का कर्जा लिया है, उसके बावजूद सरकार ने कोई बड़ा निर्माण कार्य नहीं कराया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय चल रही 17 जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया, उसके बाद भी सरकार की वित्तीय हालात खस्ता है। सरकार ग्राम पंचायतों को मूलभूत की राशि तक नहीं दे पा रही है। डेढ़ साल से पंचायते बजट के लिए तरस रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पीएचई के एक ठेकेदार ने अपना काम पूरा कर लिया, सरकार उसका पेमेंट नहीं दे पा रही, उसने पीएचई ऑफिस के सामने आत्मदाह की धमकी दी है। सरकार इस मामले में अब विभागीय अधिकारी पर कार्यवाही कर लीपापोती कर रही है। सरकार के पास भुगतान का पैसा नहीं है, बलि का बकरा अधिकारी बनाये जा रहे है।प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सभी विभागों में यही हालात है वित्त की कमी से सारे काम ठप्प पड़े है। सरकार किसी भी विभाग में निर्माण कार्य करवाने की स्थिति में नहीं है। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में सड़क, नाली निर्माण कार्य सभी बंद पड़े है।
टोल टैक्स में 5 प्रतिशत वृद्धि – आम जनता पर महंगाई का एक और बोझ
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का निर्णय सीधे तौर पर देश की आम जनता, किसानों, व्यापारियों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। यह फैसला पूरी तरह से असंवेदनशील और जनविरोधी है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं, ऐसे में टोल टैक्स बढ़ाना और उसमे भी सरकार जो बोलती थी कि वार्षिक पास जिसके पास रहेगा उसको टोल टैक्स में कुछ राहत मिलेगी मगर सरकार ने अब उसमे भी 75 रूपए कि बढ़ोतरी कर के अपना दोहरा चेहरा उजागर कर दिया है,ये आमआदमी की जेब पर सीधा हमला है।







