POLITICS; 19 मई को गृह मंत्री अमित शाह का बस्‍तर दौरा, हाई लेवल म‍ीट‍िंग में वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना

रायपुर, नक्सलवाद के खात्में के बाद पहली बार गृह मंत्री अमित शाह बस्‍तर के दौरे पर रहेंगे. 19 मई को गृह मंत्री बस्‍तर पहुचेंगे और नक्सलवाद के खात्मे के बाद हाई लेवल मीटिंग लेंगे. इस बैठक में छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती 5 राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा गृह मंत्री इस दौरान बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और सुरक्षा बलों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा भी करेंगे.

वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना

उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार अमित शाह की बस्तर बैठक नक्सलवाद के खात्मे के बाद की सुरक्षा स्थिति और अंतर-राज्यीय विकास के मुद्दों पर केंद्रित होगी। छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के सरकार के लक्ष्य (31 मार्च 2026) के बाद यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। कुछ खबरों में आसपास के अन्य प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के जुड़ने की भी बात कही गई है। बैठक बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए ठोस कदमों का जिक्र करते हुए कहा था कि बीते सात वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन तैयार किए गए हैं, जिससे सुरक्षा तंत्र को काफी मजबूती मिली है. उन्होंने बताया कि इन प्रयासों का असर साफ तौर पर दिख रहा है, जहां साल 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, वहीं अब यह घटकर महज 11 रह गई है.

गृह मंत्री ने विश्वास जताया था कि आगामी DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा. उन्होंने कहा था कि बीते चार दशकों से देश इस चुनौती का सामना कर रहा है, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है.

31 मार्च तक नक्सल खत्म करने का दिया था अल्‍टीमेटम

गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि नक्सवाद की जो जड़े हैं वो गरीबी और विकास की कमी नहीं है, बल्कि एक विचारधारा है. उन्‍होंने कहा था कि इस जड़ को हम 31 मार्च 2026 तक देश से पूरी तरह से खत्म करके देश को नक्सलवाद मुक्त करने का लक्ष्‍य हासिल कर चुके हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

     LPG; गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी बंद!, 23 अगस्त से पहले निपटाएं ये जरूरी काम

    0 छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने नहीं कराया एलपीजी E-KYC नईदिल्ली, देश के उन करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, जो 16 अगस्त की डेडलाइन…

    ED; ईडी के डायरेक्टर राहुल नवीन पर मोदी सरकार मेहरबान, एक साल के लिए और बढ़ा दिया कार्यकाल

    नई दिल्ली,  केंद्र की मोदी सरकार ने ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) के मौजूदा डायरेक्टर राहुल नवीन पर भरोसा जताते हुए 1 साल का कार्यकाल बढ़ा दिया है। वह अगले…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार