POLITICS;नए चेहरों के साथ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव जल्द,कसरत शुरु,विरोधी खेमा उत्साहित

0 सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद मिला-दीपक

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जल्द नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इसके लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को निर्देशित किए हैं। कांग्रेस संगठन में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा, ताकि अगले आम चुनाव तक पदाधिकारी एवंं कार्यकारिणी परिपक्वता के साथ सशक्त हो जाए। इसके लिए राजधानी रायपुर से हाईकमान दिल्ली तक कसरत शुरु हो गई है। इस मामले में दीपक बैज ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से जल्द ही नई नियुक्तियां की जाएगी।

कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हो चुकी है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बैठकों में सचिन पायलट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जहां बदलाव की आवश्यकता हो, वहां जरूर किया जाएगा। ब्लॉक, जिला से लेकर प्रदेश स्तर में जहां निष्क्रिय पदाधिकारी हैं वहां नए कार्यकर्ता को मौका देंगे। यह स्पष्ट रूप से प्रभारी सचिन पायलट ने कहा है। निश्चित रूप से आने वाले समय में इसे लेकर काम करेंगे।
जहां कमजोर परफॉर्मेंस है, वहां नए लोगों को अवसर मिलना लाजिमी है।

अपने काम को लेकर दीपक बैज ने कहा कि मैं हाई कमान के आदेश पर काम कर रहा हूं। मौका मिलेगा तो आगे भी हाईकमान के आदेश से काम करूंगा। फ्री हैंड देने के सवाल पर बैज ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के बड़े नेता, अगर मैं नाम लेकर कहूं तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत, टीएस सिंहदेव , ताम्रध्वज साहू, धनेंद्र साहू सहित सभी बड़े नेताओं का आशीर्वाद मुझे प्राप्त है। तमाम बड़े नेताओं का सहयोग है। सब लोगों के साथ मिल बैठकर हम आगे की रणनीति बनाएंगे। कांग्रेस को मजबूती के साथ इस 4 साल में खड़ा करेंगे और भाजपा सरकार को बेदखल करेंगे।

ज्ञातव्य है कि गत आम चुनाव के पहले मोहन लाल नेताम को हटाकर तत्कालीन सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। चूंकि उस समय भूपेश बघेल सीएम थे ,इसलिये दीपक बैज पर पूर्व सीएम बघेल के खास समर्थक का ठप्पा लग गया और बघेल की तरह दीपक बैज भी दोनों आम चुनाव में फैल हो गए। इसके चलते अब विरोधी खेमा दीपक बैज पर भारी पड रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

     रायपुर, राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी…

    You Missed

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में