POLITICS; कांग्रेस संगठन में बदलाव जल्द; सिंहदेव को मिल सकती है प्रदेश कांग्रेस की कमान,चुनावों में हार के कारणों पर वन टू वन चर्चा हुई

रायपुर,  नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होकर वापस लौटे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व डिप्‍टी सीएम सिंहदेव के बयान से यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस संगठन में बदलाव जल्द देखने को मिलेगा। नई दिल्ली से वापस लौटने के बाद सिंहदेव कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से दी गई किसी भी जिम्मेदारी के लिए वे तैयार हैं। यदि प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलती है तो उसके लिए भी वे तैयार हैं। मोइली कमेटी की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि फैक्ट फाइडिंग कमेटी की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार पर चर्चा हुई। संगठन में बदलाव पर राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय करेगा। कांग्रेस का लक्ष्य सामूहिकता के साथ काम करने पर है।

दिल्ली में कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक पर पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा है कि मोइली कमेटी की बैठक में चुनावों में हार के कारणों पर वन टू वन चर्चा हुई है। यह पहली बार है कि कांग्रेस इस तरह से रिपोर्ट तैयार कर रही है। मोइली कमेटी की रिपोर्ट से पार्टी और मजबूती से काम करेगी। इसके अलावा निकाय और पंचायत चुनावों को एक साथ कराने पर भी चर्चा हुई। नई दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के बड़े नेता पहुंचे थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश