POLITICS; महाकुंभ दौरे पर सियासत,पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा- प्रयागराज नहीं जाने वाले भाजपा नेता सनातन विरोधी

रायपुर, सीएम, सांसद और विधायकों के प्रयागराज महाकुंभ जाने पर सियासत जारी है. पूर्व मंत्री डहरिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी के कई वरिष्ठ विधायक भी महाकुंभ नहीं गए हैं. भाजपा के जो नेता नहीं गए हैं उन्हें भी सनातन विरोधी कहा जाना चाहिए. बीजेपी को छूट है, उनके नेता नहीं जाएंगे तो कोई टीका टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन कांग्रेस के नेता न जाए तो टीका टिप्पणी कर सकते हैं.

डहरिया ने कहा, कांग्रेस पार्टी भी धर्म पर आस्था रखती है. भगवान राम और 26 कोटी देवी देवताओं को मानते हैं. भाजपा ने महाकुंभ जाने वाले 7 कांग्रेसी विधायकों में गुटबाजी की बात कही थी. इस मामले पर पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने पटलवार करते हुए कहा है कि हमारे सारे विधायक कोई गुट के नहीं, कांग्रेस के हैं. पार्टी ने पहले ही कह दिया था कि जिसे कुंभ जाना हैं जा सकते हैं.

सपत्नीक की मां गंगा की पूजा-अर्चना

सीएम साय ने X पर पोस्ट किया है कि ‘आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया. महाकुम्भ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है.’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान के पश्चात सपत्नीक विधि-विधानपूर्वक मां गंगा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और आरोग्य की मंगल कामना की.’

राज्यपाल ने भी लगाई डुबकी

बता दें कि महाकुंभ में स्नान करने राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट के मंत्री, बीजेपी के विधायक, सांसद और कांग्रेस के 6 विधायक आज प्रयागराज पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा आज छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस के भी विधायक प्रयागराज आए हैं. संगम में स्नान कर सभी पुण्य के भागी बनेंगे. साथ ही मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना करेंगे.

  • Related Posts

    BJP; स्मृति ईरानी करेंगी राजकाज समीक्षा ,मंत्रियों के कामकाज का भी होगा मूल्यांकन

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दो दिन में 12 महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें करेंगे। 25 और…

    POLITICS; दीपक बैज ने बस्तर दशहरा को मजाक बनाने का लगाया आरोप, रीति-रिवाजों और परंपराओं से हुई छेड़छाड़

    रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे और बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच