POLITICS; ‘आरक्षण लागू रहेगा’…,मंत्री रामदास बोले- जातिवाद खत्म हो तो हम रिजर्वेशन छोड़ने को तैयार

रायपुर, केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. आठवले अपने प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होने वाले हैं. राज्यमंत्री रामदास आठवले ने छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद आरक्षण पर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है.

राज्यमंत्री रामदास आठवले ने आज सुबह प्रेसवार्ता में कहा कि ‘जाति के आधार पर आरक्षण का प्रावधान है. अगर जातिवाद खत्म हो तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि जब तक जातिवाद खत्म नहीं होगा आरक्षण लागू रहेगा.’ रामदास आठवले ने कहा कि जाति व्‍यवस्‍था में आर्टिकल 17 को खत्म कर दिया गया है. मगर आज भी दलित और आदिवासियों पर अत्याचार होते हैं, लेकिन आरक्षण का विरोध नहीं होना चाहिए.

मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अब केवल टिप्‍पणी करने के लिए है. देश का विकास विपक्ष नहीं कर सकता. उन्‍होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास तेजी से हो रहा है और सरकार दलितों को न्‍याय दिलाने का प्रयास कर रही है.

दिल्ली पहुंचा था आरक्षण हटाओं आंदोलन

दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्‍त को आरक्षण हटाओं आंदोलन किया गया. इस आंदोलन में हजाराें लोगों की भीड़ ने दिल्‍ली कूच किया. जंतर-मंतर पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और आरक्षण के खिलाफ नारे लगाए. इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. इस आंदोलन में शामिल लोगों की मांग थी कि जाति-आधरित आरक्षण व्‍यवस्‍था में बदलाव किए जाए. हालांकि इस प्रदर्शन पर दिल्‍ली पुलिस ने कहा कि इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; दुर्ग के BJP विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, नेताओं ने जताया दुख

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी…

    POLITICS; दिल्ली रैली के लिए रेलवे ने ट्रेन देने से किया इंकार तो प्लान बदला, अब कांग्रेसी बस से दिल्ली कूच करेंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है.दरअसल, दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार