Politics; कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम शिवसेना में हुए शामिल, 19 साल बाद हुई घर वापसी

मुंबई, महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे संजय निरुपम महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में अलग-थलग पड़ गए थे। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर कांग्रेस ने निकाल दिया था। संजय निरुपम की शिवसेना में 19 साल बाद वापसी हो रही है।

संजय निरुपम ने क्या कहा…

संजय निरुपम ने भगवान राम को याद करते हुए कहा कि होइहे वही जो राम रच राखा। अपने पूरे परिवार व समर्थकों के साथ शिवसेना में शामिल हो गया हूं। लोकसभा चुनाव में महायुति के लिए जमकर प्रचार करना है। इस बार महाराष्ट्र में महायुति के सभी उम्मीदवार जीतेंगे। शिवसेना को मुंबई में तीन सीटें मिली हैं। हम सभी सीटें जीतने वाले हैं। मैं पूरी मेहनत करूंगा, जिससे भगवा पूरे महाराष्ट्र में छा जाए। मेरी तरफ से कभी कोई शिकायत नहीं मिलेगी। अंत में बस इतना ही कहूंगा कि देर आए दुरुस्त आए।

मुंबई उत्तर पश्चिम से चाहते थे टिकट

संजय निरुपम कांग्रेस में काफी लंबे समय से अलग थलग पड़े हुए थे। वह कांग्रेस की तरफ से मुंबई उत्तर पश्चिम से चुनाव लड़ना चाहते थे। वह इस सीट के लिए मेहनत भी कर रहे थे, लेकिन मुंबई उत्तर पश्चिम से उद्धव ठाकरे ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। उसके बाद संजय निरुपम ने ठाकरे के उम्मीदवार व कांग्रेस के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया था। उसके बाद संजय निरुपम शिंदे गुट की शिवसेना से भी उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन उनकी पार्टी ने भी यहां से उम्मीदवार घोषित कर दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर