POLITICS; थाने के बाहर कांग्रेसियों का धरना, दीपक बैज भी पहुंचे, एफआईआर वापस लेने और भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करने की मांग

0 प्रदर्शन में झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए

रायपुर, राजधानी रायपुर में कल शाम को भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी खम्हारडीह थाना पहुंचे और थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए।

धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है। साथ ही भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी का आरोप

दरअसल, भाजपा की ओर से राजीव भवन घेराव के दौरान हुए झड़प को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी का आरोप लगाया गया है। झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा, अमित तिवारी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामजद आरोपी बनाया गया है।इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने खम्हारडीह थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

कांग्रेस ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप

कांग्रेसियों का आरोप है कि कार्रवाई एकतरफा की गई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए। वहीं, कांग्रेसी की ओर से प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है। थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और प्रदर्शन के चलते मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

राजीव भवन में पत्थर फेंकने से कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल

खम्हारडीह थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि हम कांग्रेस कार्यकर्ता 22 जुलाई को दोपहर लगभग 2 बजे रोज की तरह अपने कार्यालय में संगठन के कार्य में व्यस्त थे, तभी अचानक माईक के माध्यम से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगा। हम सभी लोग जब बाहर गए तो हमने देखा कि बाहर सड़क पर बैरिकैड किया हुआ है, जहां पर भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राजीव भवन की ओर इशारा करते हुए और जोर-जोर से अश्लील गालियां देने लगे, फिर अचानक से उधर से छाता, चप्पल, पत्थर, पानी पाउच, पानी बोतल हम लोगों के उपर फेकने लगे, जिसके कारण हमारे बहुत से कार्यकर्ता घायल हो गए।

भाजपाइयों ने पुलिस वालों को पहुंचाई चोटें

ज्ञापन में आगे कहा गया है कि कई लोगों के हाथ, पैर में चोट आई है। भारतीय जनता पार्टी के लोग लगातार राजीव भवन की ओर पत्थर फेंक रहे थे। उसके बाद हमने देखा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकैड तोड़कर पुलिस वालों पर भी फेंके, जिससे पुलिसवालों को भी चोटें आई है। साथ ही कुछ भाजपाइयों ने पुलिसवालों से जबरन लाठियां छीनकर तथा पुलिसवालों को शारीरिक क्षति पहुंचाकर लाठी हाथ में लेकर राजीव भवन की तरफ बढ़ने लगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने का आरोप

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप-मुख्यमंत्री अरूण साय, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मंत्री ओपी चौधरी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा आदि भाजपा के कार्यकर्ता घटना स्थल पर मौजूद थे और उक्त नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राजीव भवन में हमला करने, पत्थरबाजी करने और गाली-गलौच करने तथा क्षति पहुंचाने के लिए उकसा रहे थे, जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ता राजीव भवन में पत्थरबाजी, पानी बोतल आदि को फेंककर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्षति पहुंचाने के नियत से बलवा कर रहे थे। उक्त घटना की फुटेज शंकर नगर चौक में लगे सीसीटीवी/ राडार में देखा जा सकता है। राजीव भवन में उपस्थित लोगों को क्षतिग्रस्त करने की नियत से एकराय होकर आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया, इसलिए भाजपा के विधायक, मंत्री एवं भाजपा नेताओं के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया जाए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    BJP; भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, किरण सिंह देव बोले-2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र