POLITICS; भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: कांग्रेस पर बरसे CM साय, कहा- चुनाव हारने पर देते हैं EVM और आयोग को दोष

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आमसभा और रैली का आयोजन किया गया। सुभाष स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा नेता सहहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीएम साय ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना

देशभर में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की सराहना होती है।

नाव हारने पर EVM और चुनाव आयोग को दोष देती है कांग्रेस: सीएम साय

CM साय ने अपने संबोधन में कहा कि बीते दिनों कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन ने देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की यह दोगली नीति है कि चुनाव जीतने पर सब कुछ सही होता है, लेकिन हारने के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष दिया जाता है।

बैलेट पेपर से चुनाव हुआ, फिर भी कांग्रेस को मिली हार

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को वहां भी हार का सामना करना पड़ा, जबकि चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बैलेट पेपर से चुनाव हुआ, तब कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा किस पर फोड़ेगी?सीएम साय ने कहा कि भाजपा इस अभियान के माध्यम से पदयात्रा कर जनता के बीच पहुंच रही है। इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी को मजबूत करना है।

*काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया जनसंकल्प का शुभारंभ

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को राजधानी रायपुर में व्यापक जनसमर्थन मिला। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महारैली में सहभागिता कर लोकतंत्र, राष्ट्रहित और सुशासन के पक्ष में अपनी मजबूत आवाज बुलंद की। महारैली में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने आकाशवाणी स्थित काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर पदयात्रा एवं जनअभियान के सफल आयोजन की कामना की। इसके पश्चात वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महारैली का शुभारंभ हुआ।

प्रदेशभर से पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यह विशाल रैली नेताजी सुभाष स्टेडियम से प्रारंभ होकर नगर घड़ी चौक तक निकाली गई। रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारों के साथ जनजागरण का संदेश दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; दिल्ली की महारैली से नदारद कांग्रेस के 215 पदाधिकारी निलंबित, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले दिनों INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित की गई थी. जिसमें कांग्रेस ने अपने देशभर के कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की थी.…

    CJP; सुको के ‘यात्रा मत करो’ वाले बयान पर भड़के सीजेपी के सौरभ दास, बोले- सिस्टम ने हमें कॉकरोच बना दिया

     नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हवाई किराया बढ़ाए जाने के मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. लेकिन इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि हवाई…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश