POLITICS; मुख्यमंत्री के आश्वासन पर कोटवारों की हडताल स्थगित, 6 माह का मानदेय जल्द मिलेगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आश्वासन दिया है कि कोटवारों को नियमित रूप से पारिश्रमिक दिए जाने हेतु तत्काल आवंटन जारी किया जाएगा। ऐसे निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर कोटवार संघ के प्रांत अध्यक्ष प्रेम किशोर बाग द्वारा 22 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के लिए आभार प्रकट किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर अखिल छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री एवं संरक्षक कोटवार एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ अनिल श्रीवास्तव ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने सीएम साय को अवगत कराया कि प्रदेश के 16000 कोटवारों को 6 माह से पारिश्रमिक नहीं मिला है। वैसे भी कोटवारों को सबसे कम पारिश्रमिक मिलता है। 3000 रुपये महीने से लेकर 6000 रुपये महीने तक 100 रु. रोजी से लेकर 200 रु. तक मिलता है। कोटवार भुखमरी के कगार पर हैं । आवंटन के अभाव में उन्हें पारिश्रमिक नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री ने कोटवारों को नियमित रूप से पारिश्रमिक दिए जाने हेतु तत्काल आवंटन जारी करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में कोटवार संघ के प्रांत अध्यक्ष प्रेम किशोर बाग, गिरवर मानिकपुरी समेत 20 कोटवार उपस्थित थे। इस विशेष रूप से भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने भी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPEB; व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड (B.Ed-26) एवं बीएससी नर्सिंग (BSCN-26) परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 (गुरूवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12ः15 बजे…

    CABINET; पावर कंपनी के IPO को मिली मंजूरी, कृषक उन्नति योजना नए स्वरूप में होगी लागू, 240 ई-बसों का रास्ता साफ

    0 साय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..