POLITICS; शक्कर के बढ़ते कीमतों के विरोध में कांग्रेस करेगी ‘चीनी सत्याग्रह’, दीपक बोले- जनता से 36 हजार करोड़ वसूल चुकी सरकार 

जगदलपुर. शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है. महंगाई के विरोध में कांग्रेस अब ‘चीनी सत्याग्रह’ के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी में है. पार्टी जल्द ही इस मुद्दे को लेकर सड़क पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी. 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि देश में गन्ने का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर इथेनॉल बनाने में किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि इथेनॉल मिश्रित ईंधन से वाहनों को नुकसान हो रहा है. गन्ने का इस्तेमाल इथेनॉल उत्पादन में होने के कारण शक्कर की आपूर्ति प्रभावित हुई है जिसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

पीसीसी चीफ ने आरोप लगाया कि सरकार शक्कर की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी से अनजान नहीं थी. सरकार को तीन-चार महीने पहले ही स्थिति का अंदाजा था, इसके बावजूद कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. बैज ने आरोप लगाया कि महंगाई बढ़ाकर सरकार जनता से करीब 36 हजार करोड़ रुपये वसूल चुकी है. डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है.

दीपक बैज ने कहा कि एक समय नमक की कीमत बढ़ने के विरोध में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ नमक सत्याग्रह किया था. आज शक्कर की कीमतों में बढ़ोतरी आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है. इसी के विरोध में कांग्रेस आने वाले दिनों में ‘चीनी सत्याग्रह’ शुरू करेगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP ; नगरीय निकाय चुनाव के लिए मैदान में उतरी भाजपा, नेताओं को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव भाजपा के लिए केवल प्रत्याशियों की जीत-हार का मुकाबला नहीं रहने वाला है। बल्कि यह चुनाव भाजपा की जमीनी पकड़ और नेताओं की…

    POLITICS; ओडिशा की राजनीति में बड़ा मोड़: पंचायत चुनावों से पहले BJD का पुनर्गठन, सुजाता कार्तिकेयन के इर्द-गिर्द ‘कोर टीम’ की तैयारी

    भुवनेश्वर, ओडिशा में आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजू जनता दल ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….