POLITICS;स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी समाजवादी पार्टी, एमएलसी पद से भी दिया इस्तीफा… अखिलेश यादव को कोसा

लखनऊ, एजेंसी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कि समाजवादी पार्टी के साथ रिश्तों का अंत हो गया है. महासचिव पद छोड़ने के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने एमएलसी पद से भी त्यागपत्र दे दिया है. अखिलेश यादव को लिखे पत्र में स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को जमकर कोसा है.

अखिलेश यादव को भेजे अपने त्याग पत्र में स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा, ” आपके नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ. लेकिन 12 फरवरी को हुई वार्ता और 13 फ़रवरी को प्रेषित पत्र पर किसी भी प्रकार की वार्ता की  पहल न करने के फलस्वरूप मैं पार्टी की सदस्य्ता से भी इस्तीफा देता हूं.” दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने 13 फ़रवरी को राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया था. लेकिन अखिलेश यादव की तरफ से इस इस्तीफे को लेकर कोई बातचीत की पहल नहीं की गई. इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से भी इस्तीफा दे दिया है,

बनाएंगे अपनी पार्टी?
अब चर्चा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अब किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे. 22 फ़रवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी नई पार्टी कीघोषणा कर सकते हैं. सोमवार को सोशल मीडिया पर स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी और जहन्दे की तस्वीर भी वायरल हुई थी. जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा. गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य 5 बार के विधायक रहे हैं. वे मायावती और योगी सरकार के प्रथम कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री भी रहे. 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वे समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. हालांकि वे 2022 का चुनाव हार गए थे. उसके बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाकर विधान परिषद भेजा था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नेहरू बनाम मोदी…

    आज का दौर आम पाठकों को डाटा ग्राफिक्स के जरिए तुलनात्मक रूप से जानकारी देने का जमाना है। तुलना  हमेशा प्रेरणा देने के लिए ही नहीं की जाती है।एक पक्ष…

    POLITICS; कांग्रेस विधायकों के स्पेशल विमान की वापस कराई गई लैंडिंग, मीनाक्षी बोलीं- षडयंत्र हुआ है, भारत निर्वाचन आयोग जाएगी कांग्रेस

    भोपाल,  मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा खेला हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की आपत्ति के बाद…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..