Puja Khedkar; पूजा की मां मनोरमा की पिस्तौल बरामद, किसानों के सामने लहराते हुए वायरल हुआ था Video

पुणे,एजेंसी, पुणे की ‘धोखेबाज’ ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर और उसकी मां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भूमि विवाद को लेकर एक स्थानीय किसान को धमकाने के आरोप में मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार किया गया और 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।  इसी के साथ अब पुणे ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को प्वाइंट 25 वेबली एंड स्कॉट लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर लिया है, जिससे पूजा की मां ने किसान को धमकाने की कोशिश की थी।

पिस्तौल बरामद

पूजा की मां धाधावली गांव में भूमि स्वामित्व विवाद को लेकर हुई बहस के दौरान एक वीडियो क्लिप में कुछ किसानों पर पिस्तौल लहराती हुई दिखाई दी थी।स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बीते दिन दोपहर 2 बजे के बीच बानेर में मनोरमा के बंगले की तलाशी के दौरान पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और मूल बंदूक लाइसेंस दस्तावेज बरामद किए। 

मनोरमा के पति दिलीप को मिली राहत

उधर, मनोरमा के पति दिलीप ने पुणे में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजीत मारे की अदालत से 25 जुलाई तक अंतरिम अग्रिम जमानत हासिल करने में कामयाबी हासिल की।  पुणे सत्र न्यायालय ने विवादास्पद परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को 25 जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। खेडकर अपनी पत्नी मनोरमा खेडकर के साथ भूमि विवाद को लेकर एक स्थानीय किसान को धमकाने के आरोप में सह-आरोपी हैं।

मनोरमा से जुड़ी पुणे की कंपनी सील 

इस बीच, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) ने 2.77 लाख रुपये के कथित कर चूक के लिए मनोरमा खेडकर से जुड़ी पुणे की थर्मोवेरिटा नामक कंपनी को सील कर दिया है।यह घटनाक्रम प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर से जुड़े विवाद के बीच सामने आया है, जिन्होंने वाईसीएम अस्पताल पिंपरी चिंचवाड़ से विकलांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कंपनी के पते का उपयोग किया था। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST;सागौन की 500 बल्लियां बरामद, अवैध कटाई कृषि कार्यों एवं निजी उपयोग के लिए

    0 गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाईबिलासपुर, छत्तीसगढ़ के गौरेला वन परिक्षेत्र में सागौन के अवैध दोहन को रोकने के लिए वन विभाग…

    CRIME;शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार… सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी

    रायपुर,  सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…