PHE; जल जीवन मिशन में लापरवाही पर 19 ठेकेदारों के 37 कार्य निरस्त, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

रायपुर, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर कोंडागांव के निर्देशों के बाद जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही, धीमी प्रगति और घटिया गुणवत्ता सामने आने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 19 ठेकेदारों के कुल 37 कार्य तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 31.17 करोड़ रुपये है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कई ठेकेदारों ने कार्य प्रारंभ नहीं किए या अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई, वहीं कई स्थानों पर पानी टंकी निर्माण और जल आपुर्ति साथ ही बोर खनन कार्य नहीं किए गए थे, इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने यह कठोर कदम उठाया है।

ठेकेदारों की लगभग 23.38 लाख रुपये की अमानत राशि निरस्त अनुबंधों के शेष कार्य के लिए निविदा भी प्रकियाधीन है, इसके अतिरिक्त सुरक्षा निधि भी राजसात की जाएगी, साथ ही इन ठेकेदारों को आगामी निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित (ब्लैकलिस्ट) किया जाएगा।

इन फर्मों के निरस्त किये गए कार्य

विभाग ने मेसर्स अदिती इन्फ्राबिल्ड, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया में श्रीग कंस्ट्रक्शन, मेसर्स किसान बोरवेल्स, के. जी. एन. कंस्ट्रक्शन, मेसर्स आकार कंस्ट्रक्शन, श्री महेश विदवानी, मेसर्स आधार कंस्ट्रक्शन, मेसर्स कृतिशा इनकॉर्पाेरेशन, मेरार्च ग्रीनवर्ल्ड सोलर वेयर्स प्रा.लि, जी आर डी बिल्डकॉन, मेसर्स आर.मी. डिलर्स, मेसर्स ब्रम्हेश कंस्ट्रक्शन, मेसर्स एम.डी. सर्विसेज, मेसर्स शुभम कंस्ट्रक्शन, मेसर्स बसंत कुमार साहू, मेसर्स वियाना इंफा टेलीकॉम, मेसर्स भारत इन्फा, मेसर्स गोयल एजेंसी के कार्य निरस्त किए हैं।

  • Related Posts

    PWD; बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री नाराज, 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने सुधारने के दिए निर्देश

    0 उप मुख्यमंत्री ने मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के…

    PROPERTY; क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आगाज, एक्सपो की बुकिंग पर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में मिल रही 50% की छूट

    रायपुर, बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार शाम तीन दिवसीय ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस एक्सपो में एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ के 50 बिल्डरों का समूह…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र