HINDI; हिंदी को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ नेहरू पुस्तकालय में मना हिंदी पखवाड़ा,विजेताओं को पुरस्कार वितरण

रायपुर, नेहरू पुस्तकालय, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में गत दिवस हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना एवं छात्र-शिक्षकों में हिंदी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शैल शर्मा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं अधिष्ठाता, भाषा एवं साहित्य अध्ययन शाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर उपस्थित थी। उन्होंने अपने उद्बोधन में  कहा कि हिंदी हमारी भाषा, हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता एवं हमारी परंपरा की  अभिव्यक्ति है ।हिंदी हमारी राजभाषा, राष्टभाषा एवं हमारी मातृभाषा है, उन्होंने हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता एवं पुस्तकालयाध्यक्ष, कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने की। उन्होंने कहा कि हिंदी  हमारी आत्मा का आवाज है एवं हमारे भावो विचारो की अभिव्यक्त का माध्यम है. विश्वविद्यालय में हिंदी के निरंतर बढ़ते प्रयोग पर संतोष व्यक्त किया तथा सभी को अपने दैनिक कार्यों में हिंदी को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय नैयर, जनसंपर्क अधिकारी एवं प्रभारी, हिंदी प्रकोष्ठ, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर भी उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. राममोहन सावू,डॉ. आशुलता कौशल, पुस्तकालय के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण  एवं 100 से अधिक छात्रगण ने सक्रिय सहभागिता की। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया तथा सभी को हिंदी भाषा के प्रचार में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। 

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर