BOARD;सहायक विकास अधिकारी के 200 पदों के लिए आवेदन शुरु

रायपुर, व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सहायक विकास अधिकारी के 200 पदों के लिए आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स इसके लिए 2 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए स्नातक की उपाधि होना अनिवार्य है, लेकिन ग्रामीण विकास विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि रखने वाले विद्यार्थियों को 15% का अतिरिक्त वेटेज मिलेगा। व्यापम द्वारा जारी की गई अधिसूचना में इसका जिक्र किया गया है।

इसके मुताबिक, अभ्यर्थियों के 85% अंकों की गणना उनके द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर होगी, जबकि शेष 15% अंकों की गणना ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर की उपाधि के आधार पर होगी। अर्थात ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है, उन्हें 15% अंक अतिरिक्त मिलेंगे।

विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों पर यह भर्ती की जा रही है। परीक्षा 15 जून को होगी, जबकि प्रवेश पत्र 6 जून को जारी होंगे। इसके पूर्व 2 मई तक आवेदन करने के पश्चात 3 से 5 मई तक का समय त्रुटि सुधार के लिए दिया जाएगा। सभी 33 जिला मुख्यालयों में यह परीक्षा होगी।

पूछा जाएगा पंचायत राज 

भर्ती परीक्षा में सामान्य अध्ययन के साथ ही छग के सामान्य ज्ञान आधारित सवाल भी पूछे जाएंगे। ग्रामीण विकास की योजना एवं पंचायती राज संबंधित सवाल भी परीक्षा का हिस्सा होंगे। इसके अंतर्गत आजीविका संबंधित योजना, पंचायत राज और ग्रामीण विकास फ्लैगशिप योजना के टॉपिक शामिल रहेंगे। सामान्य हिंदी के सवाल भी पूछे जाएंगे। व्यापम द्वारा इसके लिए पृथक सिलेबस जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं।

प्रवेश परीक्षाओं के बाद भर्ती परीक्षाएं 

व्यापम द्वारा प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं। व्यापम द्वारा एक मई से पीपीटी और प्री एमसीए प्रवेश परीक्षाओं के साथ इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद ही व्यापम भर्ती परीक्षाएं भी आयोजित करेगा। 5 जून को अंतिम भर्ती परीक्षा होगी। इसके पश्चात होगी। इसके बाद ही व्यापम भर्ती परीक्षाएं भी आयोजित करेगा। 5 जून को अंतिम भर्ती परीक्षा होगी। इसके पश्चात सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के साथ विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए परीक्षाएं ली जाएंगी। प्रवेश परीक्षाओं के बाद होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं।

  • Related Posts

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश