CRIME; सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,3 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार,किराये के मकान में बाहरी युवतियों से कराया जा रहा था देहव्यापार

रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शहर के पॉश इलाके केलो विहार में चल रहे एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देशों के बाद हुई रेड कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि केलो विहार स्थित एक मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है. इस सूचना पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सटीक रणनीति बनाकर मकान पर रेड मारी. छापे के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं

पीटा एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो किराए का मकान लेकर इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे. थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (PITA Act) की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.

इस बड़ी कार्रवाई के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि रायगढ़ जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य या अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि आसपास कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा