PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कई नेताओं को भी दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी जैसे कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है. डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, प्रतिमा मंडल और समीरुल इस्लाम को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

दिल्‍ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार सुबह से ही लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर द‍िया था. गुरुग्राम से ध्रुव राठी तो वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से अभ‍िजीत द‍िपके समेत तमाम सीजेपी नेताओं को हिरासत में ले लिया था.दिल्ली में जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से अब तक 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी कस्टडी में लिया जा चुका है. कुछ जगहों पर झड़प की खबरें भी सामने आई हैं. जिसमें दावा किया गया कि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

AAP के कई नेता ड‍िटेन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले ही साफ कर द‍िया था. वह सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होंगे. शन‍िवार को जैसे वे और उनके साथ कई नेता जंतर-मंतर के लिए निकले.पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया.  पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट की, जिसमें उन्होंने कहा कि ”मोदी जी की तानाशाही से हम डरने वाले नहीं हैं. केजरीवाल के साथ-साथ सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह,दुर्गेश पाठक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी- ममता

पूर्व सीएम ममता बनर्जी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीड‍ियो शेयर कर मोदी सरकार पर हमला बोला है.  TMC ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि ‘मो-शाह की जोड़ी’ भले ही हदें पार करती रहे, लेकिन कोई भी सरकार जवाबदेही से ऊपर नहीं है और कोई भी सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    MODI; स्वच्छता अभियान में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया श्रमदान,मोदी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने बढ़ाया कदम

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बीटीआई (BTI) मैदान में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा